• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • PHOTOS: 3 महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका कक्कड़, एक बोला- मुझे तो 7-8 महीने की प्रेग्नेंसी लग रही

PHOTOS: 3 महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका कक्कड़, एक बोला- मुझे तो 7-8 महीने की प्रेग्नेंसी लग रही

सीरियल 'ससुराल सिमर का' में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। दीपिका कक्कड़ का इस समय तीसरा महीना चल रहा है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा है।

Ganesh Mishra | Published : Feb 06 2023, 06:53 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : instagram

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। दीपिका ने बेबी बंप को हाथ से टच कर रखा है। 

28
Asianet Image
Image Credit : instagram

फूलों की क्यारी के पास बैठकर दीपिका अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान दीपिका ने अपने बालों को खुला रखा है। 

38
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखने लगा है। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- पहले से कहीं ज्यादा अपने नए लुक के साथ मुझे प्यार हो गया है। 

48
Asianet Image
Image Credit : instagram

इसके अलावा दीपिका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति शोएब इब्राहिम और अपने जूते दिखा रही हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच छोटे बच्चे के स्नीकर्स रखे हैं, जो उनके आने वाले बेबी के लिए हैं। 

58
Asianet Image
Image Credit : instagram

दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- साढ़े 3 महीने में इतना बड़ा बेबी बंप। मुझे तो 7-8 महीने की प्रेग्नेंसी लग रही है। 

68
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि दीपिका (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' की शूटिंग के दौरान ही सेट पर हुई थी। 

78
Asianet Image
Image Credit : instagram

5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में शादी की थी। 

88
Asianet Image
Image Credit : instagram

शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि, शोएब-दीपिका ने इन बातों को ज्यादा भाव नहीं दिया। बता दें कि दूसरी शादी के बाद दीपिका मुस्लिम धर्म अपना चुकी हैं और उनका नाम अब फैजा है। 

ये भी देखें : 

बैकलेस मैक्सी पहन समंदर किनारे टहलती दिखीं नोरा फतेही, सेक्सी वीडियो देख एक बोला- अब तो लिमिट क्रॉस कर दी

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
दीपिका कक्कड़
 
Recommended Stories
Top Stories