Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कौन है वो एक्टर जो सास को ले जाना चाहता था रोमांटिक डेट पर, वजह जान छूट जाएगी हंसी

कौन है वो एक्टर जो सास को ले जाना चाहता था रोमांटिक डेट पर, वजह जान छूट जाएगी हंसी

Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया 68 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1957 में मुंबई में हुआ था। डिंपल कई फिल्मों हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। बता दें कि अक्षय कुमार उनके दामाद हैं। आइए, जानते हैं दोनों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा...

Rakhee Jhawar | Published : Jun 08 2025, 11:08 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

डिंपल कपाड़िया 68 साल की हो गईं है। डिंपल फिल्मों के साथ अपने लव अफेयर के लिए भी काफी फेमस रही है। सनी देओल के साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा।

26
Asianet Image
Image Credit : instagram

डिंपल कपाड़िया का अपने दामाद अक्षय कुमार से खास रिश्ता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग कमाल की है। एक बार अक्षय ने करन जौहर के शो कॉफी विद करन में खुलासा किया था कि वे अपनी सास के साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं।

Related Articles

835Cr की RAMAYAN में 20 स्टार्स, कौन निभाएगा किसका किरदार, यहां जानें सबकुछ
835Cr की RAMAYAN में 20 स्टार्स, कौन निभाएगा किसका किरदार, यहां जानें सबकुछ
Shilpa Shetty की वो 8 महाडिजास्ट फिल्में, गलती से देख ली तो चकरा जाएगा माथा
Shilpa Shetty की वो 8 महाडिजास्ट फिल्में, गलती से देख ली तो चकरा जाएगा माथा
36
Asianet Image
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार ने बताया था कि वे सास डिंपल कपाड़िया को डेट पर ले जाकर पूरी रात उनसे बस उनकी बेटी ट्विंकल के बारे में बात करना चाहते थे। बता दें कि अक्षय-ट्विंकल शादी से पहले लिव इन में रहे थे। ये आइडिया भी डिंपल ने दिया था।

46
Asianet Image
Image Credit : instagram

बात डिंपल कपाड़िया की करें तो उन्होंने 1973 में आई फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था। वे रातोंरात स्टार बन गई थी। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

56
Asianet Image
Image Credit : instagram

पहली फिल्म के बाद डिंपल कपाड़िया को सुपरस्टार राजेश खन्ना ने शादी के लिए प्रपोज किया और वे मान गई। उन्होंने 1973 में शादी की और फिल्मों से दूर हो गई। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ साल बाद खटपट शुरू हो गई। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के साथ पति का घर छोड़ दिया।

66
Asianet Image
Image Credit : instagram

1984 में डिंपल कपाड़िया ने फिल्म जख्मी शेर से कमबैक किया। कमबैक के बाद उन्होंने सागर, अर्जुन, जांबाज,इंसाफ, साजिश, राम लखन, बंटवारा, लेकिन, नरसिम्हा जैसी फिल्मों में काम किया। वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories