MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dhurandhar के टीजर में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, जो 21 साल बड़े रणवीर सिंह संग कर रही रोमांस

Dhurandhar के टीजर में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, जो 21 साल बड़े रणवीर सिंह संग कर रही रोमांस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के टीजर में एक नई हीरोइन नजर आई हैं। क्या आप जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस और उनकी उम्र कितनी है? जानिए, रणवीर से कितनी छोटी हैं वो...

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 06 2025, 02:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर उनके 40वें जन्मदिन पर 6 जुलाई को रिलीज किया गया। बड़े-बड़े स्टार्स के बीच इस टीजर में एक हीरोइन भी दिखाई दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह हीरोइन आखिर कौन है और कितने साल की है...

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'धुरधर' में दिखी इकलौती हीरोइन कौन?

'धुरंधर' के टीजर में आपने जिस इकलौती हीरोइन को देखा, उनका नाम है सारा अर्जुन। अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि फिल्म में उनका क्या रोल होगा। लेकिन वे रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

Related Articles

Dhurandhar Release Date: कब आ रही रणवीर सिंह की फिल्म, शूटिंग से फर्स्ट लुक रिलीज डेट तक सबसे उठा पर्दा
Dhurandhar Release Date: कब आ रही रणवीर सिंह की फिल्म, शूटिंग से फर्स्ट लुक रिलीज डेट तक सबसे उठा पर्दा
Shaktimaan Movie: फिल्म में रणवीर सिंह आउट! साउथ के सुपरस्टार ने ली एंट्री, डायरेक्टर भी तय
Shaktimaan Movie: फिल्म में रणवीर सिंह आउट! साउथ के सुपरस्टार ने ली एंट्री, डायरेक्टर भी तय
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

कौन हैं सारा अर्जुन?

सारा अर्जुन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की हीरोइन हैं। हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस 'धुरंधर' उनकी पहली हिंदी फिल्म है। संजय दत्त के साथ वे पहले 'तुलसीदास जूनियर' में पिया नाम का किरदार निभा चुकी हैं। 'धुरंधर' में एक बार फिर वे संजू बाबा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सारा अर्जुन की उम्र कितनी? रणवीर सिंह से कितनी छोटी हैं?

सारा अर्जुन की जन्म की तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे 2005 या 2006 में पैदा हुई थीं। यानी कि वे अभी 19-20 साल की हैं। रणवीर सिंह 40 साल के हैं। यानी वे उम्र में उनसे 20 या 21 साल छोटी हैं।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या राय की बेटी का रोल कर चुकीं सारा अर्जुन

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सारा अर्जुन ने उस वक्त टीवी कमर्शियल्स में काम करना शुरू कर दिया था, जब वे महज डेढ़ साल की थीं। फिर बचपन में उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इनमें सलमान खान स्टारर 'जय हो' और ऐश्वर्या राय स्टारर 'जज्बा' भी शामिल हैं। 2015 में रिलीज हुई 'जज्बा' में ऐश्वर्या की बेटी के रोल में नज़र आई थीं। वे फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में ऐश्वर्या के बचपन का रोल भी कर चुकी हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सारा अर्जुन के पिता है फिल्मों के दिग्गज एक्टर

सारा अर्जुन एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। भले ही राज को नाम से कम लोग जानते हों, लेकिन उनके काम से उनकी अच्छी-खासी पहचान है। भोपाल, मध्य प्रदेश में पैदा हुए राज अर्जुन 'ब्लैक फ्राइडे', 'कालो', 'राउडी राठौर', 'रईस', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'शेरशाह', 'आर्टिकल 370' और 'रजाकार : साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved