MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • दीपिका पादुकोण ने बताया 'बेशरम रंग' गाने की शूटिंग का अनुभव, बोलीं- यह मेरे लिए काफी मुश्किल था

दीपिका पादुकोण ने बताया 'बेशरम रंग' गाने की शूटिंग का अनुभव, बोलीं- यह मेरे लिए काफी मुश्किल था

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण ने एक बातचीत के दौरान ‘पठान’ के विवादित गाने ‘बेशेरम रंग’ की शूटिंग से जुड़ा अनुभव साझा किया है। उनकी मानें तो इस गाने की शूटिंग करना उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। स्लाइड्स में पढ़िए आखिर एक्ट्रेस ने क्या बताया… 

Gagan Gurjar | Published : Jan 23 2023, 08:30 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सोमवार को फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स यानी YRF ने दीपिका का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अपनी केमिस्ट्री से लेकर टोंड बॉडी बनाने तक के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के दो गानों 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' के बारे में भी चर्चा की।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

दीपिका  कहती हैं, “बेशरम रंग' के लिए मैंने कड़ी मेहनत की। मतलब कि एक तरह से यह मेरा सोलो सॉन्ग है।” 

37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बकौल दीपिका, "जहां हम शूटिंग कर रहे थे, वे लोकेशन बेहद कठिन थीं। क्योंकि गाना भले ही गर्म, ब्राइट और खूबसूरत लग रहा था, लेकिन असल में लोकेशन बेहद ठंडी और हवादार थीं। इसलिए हम मुश्किल परिस्थितियों में काम कर रहे थे। इसे खूबसूरत और चिलचिलाती धूप जैसा दिखाना मुश्किल हिस्सा था।"

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

दीपिका ने यह भी कहा कि वे दोनों गानों में से किसी एक ओर अपने पसंदीदा के रूप में नहीं चुन सकतीं। लेकिन खुश हैं कि दोनों दर्शकों के बीच हिट हुए। 

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

दीपिका कहती हैं, "यह कहते हुए मुझे लगता है कि मैंने दोनों गानों का मजा लिया। दूसरा (झूमे जो पठान) शाहरुख़ खान के साथ है। जब उन्होंने और मैंने साथ डांस किया तो  हमने वाकई बेहतर समय बिताया।हम दोनों ही ऐसे डांसर हैं, जो स्टेप की तकनीक की परवाह नहीं करते। हम बस इसे समझते हैं और मस्ती करते हैं।"

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सॉन्ग 'बेशरम रंग' काफी विवादों में रहा है। खासकर दीपिका का इसमें भगवा रंग की बिकिनी पहनना कुछ राजनेताओं और धार्मिक संस्थाओं को पसंद नहीं आया था।इसका जमकर विरोध भी हुआ था।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बता दें कि 'पठान' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख़ खान लीड रोल में हैं और दीपिका पादुकोण उनकी हीरोइन बनी हैं।फिल्म में जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

और पढ़ें…

VIDEO: ससुर बने सुनील शेट्टी, अन्ना ने बताया- कब होगा के.एल. राहुल और आथिया का रिसेप्शन?

राहुल-आथिया की शादीः देखें सुनील शेट्टी और उनके बेटे की 7 जोरदार तस्वीर

फादर इन लॉ बने सुनील शेट्टी, अन्ना ने बताया- कब होगा के.एल. राहुल और आथिया का रिसेप्शन?

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ने बताया क्यों छुपा रही थीं प्रेग्नेंसी, इस एक बात से बेहद डर गई थीं

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
दीपिका पादुकोण
 
Recommended Stories
Top Stories