Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अलग नाम से बना 5 HIT फिल्मों का सीक्वल, जानें कैसा रहा हाल?

अलग नाम से बना 5 HIT फिल्मों का सीक्वल, जानें कैसा रहा हाल?

इंडियन सिनेमा में इन दिनों सीक्वल का दौर चल रहा है। 'रेड 2' इसका ताजा उदाहरण हैं। आगे भी कई फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं, उन फिल्मों के बारे में, जिनके सीक्वल अलग नाम से बने...

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : May 06 2025, 04:16 PM IST | Updated : May 06 2025, 07:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Image Credit : Social Media

कमाल धमाल मालामाल (2012)

यह 2006 में रिलीज हुई परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और राजपाल यादव स्टारर सुपरहिट फिल्म 'मालामाल वीकली' की सीक्वल थी। पहले पार्ट की तरह इस पार्ट का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया था। लेकिन यह डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में नाना पाटेकर, परेश रावल, ओम पुरी, श्रेयस तलपड़े, असरानी, शक्ति कपूर और नायरा बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।

25
Image Credit : Social Media

कृष (2006)

ऋतिक रोशन इस फिल्म के लीड हीरो हैं। यह 2003 की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी। 2013 में फिल्म का तीसरा पार्ट 'कृष 3' नाम से आया। तीनों पार्ट का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। तीनों सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रहे। अब इस फिल्म का चौथा पार्ट 'कृष 4' नाम से आ रहा है, जिसे ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related Articles

7 मूवी Akshay Kumar की, जिनमें वो बने विलेन, बस एक हुई HIT
7 मूवी Akshay Kumar की, जिनमें वो बने विलेन, बस एक हुई HIT
सलमान खान की ये 11 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज, 2 ऐश्वर्या राय के साथ थीं!
सलमान खान की ये 11 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज, 2 ऐश्वर्या राय के साथ थीं!
35
Image Credit : Social Media

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की अहम् भूमिका है। राजकुमार हिरानी ने फिल्म का निर्देशन किया था। यह इसी तिकड़ी की 2003 में आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की सीक्वल थी। दोनों ही फ़िल्में सुपरहिट रही थीं।

45
Image Credit : Social Media

हथियार : फेस टू फेस विद रियलिटी (2002)

संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'वास्तव: द रियलिटी' की सीक्वल थी। पहले पार्ट में भी संजय दत्त का ही लीड रोल था। दोनों पार्ट का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। हालांकि, 'हथियार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

55
Image Credit : Social Media

निगाहें (1989)

सनी देओल और श्रीदेवी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन हर्मेश मल्होत्रा ने किया था। यह 1986 में रिलीज हुई 'नगीना' की सीक्वल थी, जिसमें श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर का लीड रोल था। पहले पार्ट का डायरेक्शन भी हर्मेश मल्होत्रा ने किया था। पहला पार्ट जहां हिट रहा था तो वहीं दूसरा पार्ट फ्लॉप साबित हुआ था।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved