अरबाज़ खान की पत्नी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने रविवार 5 अक्टूबर को एक बच्ची का जन्म दिया है। वहीं बुधवार 8 अक्टूबर को अरबाज अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए अस्पताल परिसर से बाहर निकलते हुए देखे गए। वे उस समय कार में बैठ रहे थे।

Arbaaz Khan Smiles as He Carries Newborn Baby : अरबाज़ खान अपनी दूसरी पत्नी से दूसरी बार पिता बने हैं। रविवार 5 अक्टूबर को उनकी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने एक बच्ची का जन्म हुआ है। वहीं बुधवार 8 अक्टूबर को अरबाज अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए अस्पताल परिसर से बाहर निकलते हुए देखे गया। वे कार में बैठ रहे थे, जब पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया।

अरबाज़ खान अपनी नवजात बच्ची को घर लाए

इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ो अकाउंट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, अरबाज़ ब्लैक शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वे अपनी नवजात बेटी को कवर करके अपनी गोद में ले जाते दिख रहे हैं। कार में बैठते हुए, उन्होंने कार के बाहर खड़े पैपराज़ी को देखकर मुस्कान दी, वहीं उनके साथ शूरा खान नजर नहीं आई।

 

View post on Instagram
 

 

अरबाज़ खान और शूरा की शादी 

अरबाज़ और शूरा की शादी के बाद से ही खुशखबरी की उम्मीद जताई जा रही थी। हाल ही में मुंबई में उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। इससे पहले शूरा को गुरुवार, 4 अक्टूबर को पीडी हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कुछ दिन पहले ही फैमिली ने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के बीच गोद भराई समारोह आयोजित किया था, इसमें सलमान खान और अरहान खान भी शामिल हुए थे। रिपोर्टस के मुताबिक, "मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। यह पूरी फैमिली के लिए बेहद इमोशनल पल है और वे बेहद खुश हैं।" इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चे के जन्म की खबर का ऐलान नहीं किया है। अरबाज़ अब 22 साल के बाद पिता बने हैं। उनके बेटे का नाम अरहान खान है, जो मलाइका अरोड़ा से उनकी पहली शादी का बाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- 

सारा खान ने की गुपचुप शादी, Ramayan के लक्ष्मण के घर की बनी बहू, देखें PHOTOS

अरबाज़ और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को शूरा की बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित आवास पर एक निजी निकाह समारोह में शादी की। समारोह के बाद, अरबाज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए यह खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, "करीबियों की मौजूदगी में, मैं और मेरे फैमिली के लोग आज से प्यार और साथ की एक नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं! इस खास दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की ज़रूरत है!"

ये भी पढ़ें-
क्या बला है मेथड एक्टिंग? मनोज बाजपेयी, रणवीर सिंह के बाद Nawazuddin Siddiqui ने किया सपोर्ट