PHOTOS: मां की तेरहवीं पर भावुक दिखें अनिल कपूर, सोनम नहीं रोक पाई आंसू
Anil Kapoor Mother Prayer Meet: बुधवार को अनिल और बोनी कपूर की मां निर्मला कपूर की तेरहवीं हुई। इस मौके पर कपूर फैमिली के अलावा करीना कपूर की बुआ भी इसमें शामिल हुईं। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर की बुधवार को तेरहवीं थी। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ और पूजा की।
मां की तेरहवीं में बोनी कपूर उदास नजर आए। वे सिल्क का पजामा कुर्ता पहने दिखे।
मां निर्मला कपूर की तेरहवीं में अनिल कपूर काफी उदास नजर आए। उन्होंने मां की आत्मा की शांति के लिए पूजा की।
दादी को खोने का गम सोनम कपूर के चेहरे पर साफ नजर आया। दादी की तेरहवीं में वे अपने आंसू नहीं रोक पाई।
सास निर्मला कपूर की तेरहवीं में बहू महीप कपूर भी शामिल हुईं। इस दौरान महीप भी उदास नजर आईं।
करीन कपूर की बुआ रीमा जैन भी निर्मला कपूर की तेरहवीं में शामिल हुईं।
दादी की तेरहवीं में पोती अंशुला कपूर भी भावुक नजर आईं। बता दें कि अंंशुला, बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं।