दिवाली के मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन, अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खास संदेश और तस्वीरें साझा कर इस पर्व की बधाई दी हैं।
20 अक्टूबर को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दीपों के त्योहार को खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने खास अंदाज में फैंस को विश किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा।
दिवाली पर सेलेब्स ने फैंस को दिया खास मैसेज
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज पोस्ट कीं। जहां पहले में वो फैंस के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में दिए जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं।' अल्लू अर्जुन ने खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी दिवाली।' ऋतिक रोशन ने लिखा, 'आपको और आपके प्रियजनों को प्यार, रोशनी और पॉजिटिविटी की शुभकामनाएं। सुंदर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।' धनुष ने लिखा, 'सभी के जीवन में प्रकाश फैले, खुशियां बढ़ें, धन बढ़े, मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं... ओम नमः शिवाय।'
ये भी पढ़ें..
Aamir khan ही नहीं ये सितारे नहीं मनाते दिवाली? लिस्ट में दो हिंदू भी शामिल
इन 5 सेलेब्स के लिए दिवाली होगी खास, शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट करेंगे यह त्योहार
इन सेलेब्स ने भी फैंस को किया विश
जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार के लोगों को हैप्पी दिवाली।' माधुरी दीक्षित ने फैंस को दिवाली की विश करते हुए लिखा, 'ये उन रोशनियों के लिए है जो पहले से कहीं ज्यादा चमकती हैं, हंसी जो थोड़ी ज्यादा जोर से गूंजती है और ऐसे पल जो जादू की तरह महसूस होते हैं।' सनी देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी दिवाली। आइए, हम सब मिलकर इसे दिवाली को सेलिब्रेट करते हैं। भगवान सबके जीवन को रोशनी से भर दे। दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके घर खुशियों से और आपके दिल आशा से जगमगाएं।'
