- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 6 एक्ट्रेस को पटाखों से सख्त ऐतराज? नाम सुनते ही चढ़ जाती हैं त्यौरियां
इन 6 एक्ट्रेस को पटाखों से सख्त ऐतराज? नाम सुनते ही चढ़ जाती हैं त्यौरियां
Bollywood Stars Against Firecrackers:दिवाली रोशनी, खुशी और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका होता है। हिंदू परंपराओं में दीप को रोशनी मिष्ठान के साथ पर्व मनाने की परंपरा रही है। लेकिन इसमें कब पटाखों की एंट्री हो गई, इसको लेकर कई मत है।

यहां हम बॉलीवुड की उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें दिवाली मनाना तो पसंद हैं, लेकिन पटाखों के शोर से उन्हें दिक्कत हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैैं, जब- तब पटाखों के खिलाफ आवाज उठाती रहती हैं।
आलिया भट्ट
रणबीर कपूर की पत्नी भी पटाखों से दूर रहती हैं। कथित तौर पर उनका मानना है कि पर्व सेलीब्रेट करने और खुशियां मनाने के और भी विकल्प हो सकते हैं। बड़े- बड़े पटाखों के शोर से हमारे आसपास के जीव जंतु डर जाते हैं। यदि संभव हो तो क्रेकर्स को अवाइड किया जा सकता है।
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी को क्रेकर्स की कानफोड़ू आवाज बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उनका ये भी मानना है कि पटाखों पटाखों की आवाज से जानवर और पक्षी डर जाते हैं, इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। एक्ट्रेस का मानना है कि दिवाली रोशनी का त्योहार है, पटाखों का नहीं।
दिशा पाटनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी आतिशबाजी से कुछ खास लगाव नहीं हैं। वे दिवाली जैसे मौक पर जानवरों के प्रति काइंड रहने रहने की अपील करती हैं। इसके अलावा दिवाली को बड़ी सादगी से सेलीबेट करना पसंद करती हैं।
अनन्या पांडे
ड्रीम गर्ल 2 एक्ट्रेस बचपन से पटाखों से डरती रही हैं, उनके घर में जो पैट डॉग हैं वो अक्सर पटाखों से डर जाते हैं, एक्ट्रेस को ये बातें भी खलती हैं। वे मानता हैं कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है, इसलिए जहां तक हो सके क्रेकर्स का इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए।
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी तमाम सोशल इश्यू पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वे दिवाली जैसे पर्वो पर पटाखे चलाए जाने के खिलाफ हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि ये एनवायरमेंट के लिए हम सभी काम करना होगा। वे आतिशबाजी से फैलने वाले प्रदूषण को मिनीमम करने की पक्षधर हैं।
नेहा धूपिया को भी पटाखे चलाना पसंद नहीं है। वे मानती है कि दिवाली जैस पर्व पर सभी एक दूसरे से प्रेम करें, शुभकामनाएं दे। इसके अलावा क्रेकर्स से जितनी दूर बनाई जा सकती है।