- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 Wordwide Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 2025 की हर मूवी से आगे, बस एक से पीछे
Housefull 5 Wordwide Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 2025 की हर मूवी से आगे, बस एक से पीछे
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2025 में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। इस ने इस साल की सिर्फ एक फिल्म को छोड़ बाकी सभी को ग्लोबली पटखनी दे दी है। जानिए 'हाउसफुल 5' की कमाई और 2025 की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों का कलेक्शन...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

'हाउसफुल 5' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?
कोइमोइ की रिपोर्ट की मानें तो तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 303.42 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारत में नेट 198.16 करोड़, ग्रॉस 233.82 करोड़, ओवरसीज में ग्रॉस 69.60 करोड़ रुपए कमाए हैं। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत की नेट कमाई के लिहाज से 88 फीसदी बजट की रिकवरी की है। 'हाउसफुल 5' ग्लोबली इस साल की दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है। बाकी 4 फिल्मों पर डालिए एक नज़र...
5..Good Bad Ugly
10 अप्रैल 2025 को यह तमिल फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें अजीत कुमार, प्रिया प्रकाश वॉरियर, अर्जुन दास और तृषा कृष्णन जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 247.42 करोड़ रुपए की कमाई की।
4.Sankranthiki Vasthunam
यह तेलुगु भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जो 14 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। अनिल रविपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 256.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
3. L2: Empuraan
27 मार्च 2025 को रिलीज इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। यह मलयालम भाषा की फिल्म है, जिसमें मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की अहम् भूमिका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 268.05 करोड़ रुपए की कमाई की।
1. छावा
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का लीड रोल है। इस फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 827.06 करोड़ रुपए रहा।