- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फिर मां बनने वाली है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, डेढ़ साल पहले दिया बेटे को जन्म
फिर मां बनने वाली है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, डेढ़ साल पहले दिया बेटे को जन्म
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने रोमांटिक तस्वीरों के साथ अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता एक बार फिर मां बनने वाली हैं। उनके पति वत्सल सेठ और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि कर दी है।
34 साल की इशिता दत्ता ने अपने 44 वर्षीय पति वत्सल सेठ के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इशिता ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "9 साल से हम एक-दूसरे को जानते हैं। 8 साल से तुन्हें प्यार करती हूं। एक छोटा सा प्यार हमने क्रिएट किया और जल्दी ही हमारे दिल फिर से ग्रो करेंगे।"
इशिता की पोस्ट देखने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "आपके नए फैमिली मेंबर के लिए बधाई।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "क्या यह प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है?" एक यूजर ने लिखा, "बेबी नं. 2 रास्ते में है।"
इशिता दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में उनकी बेटी का रोल निभाया है। वे 'फिरंगी' और 'ब्लैंक' जैसी फिल्मों में भी नज़र आई हैं।
इशिता दत्ता ने 2016 में टेलीकास्ट हुए टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर : बाजीगर' में वत्सल सेठ के साथ काम किया था। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवम्बर 2017 को मुंबई में शादी की। मार्च 2023 में उन्होंने इशिता की पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 18 जुलाई 2023 को उनके बेटे का जन्म हुआ।