सार

अजय देवगन फिल्म 'रेड 2' की सफलता के साथ एक और बड़ी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में अपना ऑफिस स्पेस किराए पर दिया है जिससे उन्हें हर महीने लाखों की कमाई होगी।

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'रेड 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। वहीं अजय ने एक और जगह से मोटी कमाई की है। दरअसल उन्होंने अपना मुंबई के अंधेरी वेस्ट की सिग्नेचर बाय लोटस नाम की कमर्शियल बिल्डिंग में है। उन्होंने यह डील 5 साल के लिए की है यानी मई 2025 से अप्रैल 2030 तक। इससे वो हर महीने मोटी रकम वसूलेंगे। खास बात यह है कि इस ऑफिस का किराया वो तीन साल बाद बढ़ा देंगे।

अजय देवगन वसूल रहे इतना किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने इस ऑफिस से हर महीने 5.47 लाख रुपये किराया वसूलेंगे। पहले तीन साल इसका किराया 5.47 लाख रुपए महीना रहेगा। वहीं आखिरी के 2 साल इसका किराया बढ़कर 6.29 लाख प्रति महीना हो जाएगा। इस हिसाब से अजय 5 साल के अंदर 3.3 करोड़ रुपए कमा लेंगे। आपको बता दें अजय ने साल 2023 इस बिल्डिंग में 30.35 करोड़ में तीन ऑफिस खरीदे थे। यह 2,545 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

अजय देवगन यहां से भी कमाते हैं करोड़ों

आपको बता दें अजय देवगन के पास इस ऑफिस के अलावा जुहू में उनका 60 करोड़ का बंगला है, जिसका नाम 'शिवशक्ति' है। यहां पर वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा कर्जत में उनके पास 28 एकड़ की जमीन है। वहीं लंदन में भी उनका बंगला भी है, जिसकी कीमत 54 करोड़ है। इसके अलावा अजय के पास 3 ऑफिस हैं, जिन्हें उन्होंने किराए पर उठा दिया है। वहीं वो कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी खूब कमाई करते हैं। वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2, धमाल 4 जैसी फिल्मों से तहलका मचाने को तैयार हैं।