- Home
- Entertainment
- वो 7 Star Kids, जो एक्टिंग नहीं ऐसे कमा रहे रोजी-रोटी, 1 का बेटा कर रहा 4500 की नौकरी
वो 7 Star Kids, जो एक्टिंग नहीं ऐसे कमा रहे रोजी-रोटी, 1 का बेटा कर रहा 4500 की नौकरी
बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार किड्स ने फिल्मों में अपना करियर बनाया, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्टिंग नहीं बल्कि दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया है और खूब नाम के साथ दाम भी कमा रहे हैं। ये स्टार किड्स कौन है और क्या कर रहे हैं, जानते हैं…

बॉलीवुड स्टार किड्स जो शोबिज से दूर
बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसकी चकाचौंध से कोई भी आसानी से दूर नहीं रह सकता है। यही वजह है कि कई स्टार्स के बच्चे फिल्मों में ही करियर बनाने आए, लेकिन कुछ ऐसे भी जिन्हें ये चकाचौंध पसंद नहीं आई और उन्होंने दूसरी फील्ड चुनी। जानते हैं इनके बारे में…
अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया
हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया था कि उनका बेटा आरव फिल्मों में नहीं आएगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये तक बताया था कि वे 4500 की सैलरी पर नौकरी कर रहा है।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का, 9 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर
बोनी कपूर की बेटी अंशुला को एक्टिंग में खास रुचि नहीं रही हैं। वो लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर हैं। वे करन जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आ चुकी हैं।
जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता
जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता को बिजनेस में काफी रुचि है और उन्हें आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बोली लगाते देखा जा चुका है। जाह्नवी को एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं है।
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो शोबिज से दूर रहती हैं और पेशे से साइकोथेरेपिस्ट हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो मेंटल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरुक करती हैं।
आर माधवन का बेटा वेदांत
आर माधवन का वेदांत माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में कोई रुचि नहीं है। बता दें कि वे स्पोर्ट्स में अपना करियर बना रहे हैं। वे नेशनल लेवल के तैराक हैं। उन्होंने कई मेडल्स भी जीते हैं।
आमिर खान की बेटी आयरा
आमिर खान की बेटी आयरा को बॉलीवुड में दिलचस्पी नहीं है। वो एनजीओ अगस्तू चलाती हैं। उनकी ये संस्था मेंटल हेल्थ के लिए काम करती हैं। बता दें कि खुद आयरा भी डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा को एक्टिंग में कभी इंट्रेस्ट नहीं रहा। वे पेशे से ऑथर और कॉलमनिस्ट हैं। श्वेता ने टीवी ऐड के लिए मॉडलिंग की है। 2018 में उन्होंने अपना फैशन लेबल MxS लॉन्च किया था।
ये भी पढ़ें... Ashneer Grover Biopic में आमिर खान की पत्नी बनेगी ये हसीना, दोनों की उम्र का फासला उड़ा देगा होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।