पानी बेचने के बिजनेस में उतरी ये एक्ट्रेस, 750ml बोतल की कीमत उड़ा देगी होश
Bhumi Pednekar Water Brand: बॉलीवुड की एक्ट्रेस अब एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, वो अपना बिजनेस भी करने लगी हैं। कृति सेनन, आलिया भट्ट , शिल्पा शेट्टी के साथ एक नाम और जुड़ गया है, वो है भूमि पेडनेकर की। उन्होंने अपना वॉटर ब्रांड शुरू किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अब सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, अब वो बिजनेस वर्ल्ड में भी उतर चुकी हैं। वो पानी का बिजनेस करने उतरी हैं। कंपनी का नाम रखा है Backbay, जो एक प्रीमियम मिनरल वॉटर ब्रांड हैं। इस ब्रांड को उन्होंने अपनी बहन समीक्षा (Samiksha Pednekar) के साथ मिलकर शुरू किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कंपनी पूरी तरह से सेल्फ फंडेड है।
हिमाचल में लगाई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
कंपनी लॉन्च के दौरान भूमि और समीक्षा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की है, जहां “नेचुरल मिनरल वॉटर” की पैकेजिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि प्योर और नेचुरल सोर्स से पानी लाकर उसे प्रीमियम क्वालिटी के साथ बाजार में उतारा जा रहा है।
500ml से 750ml तक-ऐसी रखी गई है कीमत
भूमि ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी कंपनी के पास दो प्रोडक्ट (SKU) है। 500ml की बोतल और 750 ml की बोतल। जिसकी कीमत 150 रुपए (500ml) और 200 रुपए (750 ml) की है। उन्होंने कहा कि बाजार में प्लास्टिक बोतल का पानी करीब ₹90 तक और ग्लास बोतल ₹600 तक मिलता है। ऐसे में उन्होंने अपनी कीमत इन दोनों के बीच में रखी है, ताकि प्रीमियम होने के बाद भी यह लोगों के पहुंच के अंदर हो।
17 साल की उम्र से निवेश, उसी से खड़ा किया ब्रांड
भूमि पेडनेकर ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी में कोई बाहरी निवेश (external funding) नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैंने 17 साल की उम्र से ही निवेश करना शुरू कर दिया था। मेरी पहली सैलरी यश राज फिल्म से 7 हजार रुपए थी। उसे भी मैंने इंवेस्टमेंट में लगा दिया था। मैं अपने इंवेस्टमेंट से ही इस कंपनी को खड़ा किया है।
और पढ़ें: रिलीज के 3 दिन में ही कमा डालें 1300 करोड़, Dhurandhar 2 नहीं...इस फिल्म का दुनिया भर में जलवा
प्रीमियम लेकिन सभी के लिए
भूमि का मकसद सिर्फ महंगा प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि प्रीमियम क्वालिटी को थोड़ा अफोर्डेबल बनाना है। इसी वजह से उन्होंने प्राइस को बैलेंस किया है। बता दें कि भूमि हाल ही में 'दलदल' (Daldal) वेब सीरीज में भी नजर आईं।
और पढ़ें: Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने किरदार को लेकर हद की पार, वजन से किया बड़ा खेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।