भोजपुरी की टॉप सिंगर शिल्पी राज के गाने हर तरफ छाए रहते हैं। हिट एल्बम और प्लेबैक सिंगिंग से लेकर विवादों तक, उनकी कहानी रोमांचक है।

Shilpi Raj Bhojpuri Singer Hit Songs :  भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फेमस मेल सिंगर हैं। पवन सिंह, रितेश पांडे, नीलकमल सिंह ( Pawan Singh, Ritesh Pandey, Neelkamal Singh), मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव ( Manoj Tiwari, Khesari Lal Yadav) एक्टिंग के साथ बेहतरीन  सिंगिंग भी करते हैं। वहीं इन मेल सिंगर की प्रतिष्ठा के बीच शिल्पी राज ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों और श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलता है। हर तरह के गाने में उनकी आवाज सूट करती है। वे मौजूदा समय की भोजपुरी की टॉप फीमेल सिंगर में शामिल की जाती हैं।

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस के लिए किया प्लेबैक

अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस के लिए शिल्पी राज की आवाज को लिया जाता है। उनका भोजपुरी म्यूजिक एल्बम आते ही हिट हो जाता है। वे अक्सर पवन सिंह, खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद अकेला कल्लू के साथ अपनी आवाज देती है।

 

View post on Instagram
 

 

शिल्पी राज के कई एल्बम हुए सुपरहिट

शिल्पी राज अपने सोलो एल्बम में भी रिलीज करती हैं, जो खूब वायरल होते हैं। उनके कई सॉन्ग यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं। शिल्पी राज भोजपुरी के अलावा पंजाबी और हरियाणवी भी गाने गा चुकी हैं।

 

View post on Instagram
 

 

अश्लील वीडियो हुआ वायरल

अप्रैल 2022 में शिल्पी राज का कथित आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने रोते हुए इसे वायरल ना करने की अपील की थी। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी कहा गया कि उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से खुद ये अश्लील वीडियो वायरल किया है। वे बस पॉप्युलैरिटी बटोरना चाहती हैं। हालांकि बाद में शिल्पी राज ने इस वीडियो से इंकार कर दिया था।  हालांकि शिल्पी राज  के करियर पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उनके कई गाने मिलियन बटोरते आए हैं।