- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- मंदिर में हुई वो घटना जिसने सबीना को बना दिया रानी, बेहद दिलचस्प है वो किस्सा
मंदिर में हुई वो घटना जिसने सबीना को बना दिया रानी, बेहद दिलचस्प है वो किस्सा
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है और वे मुस्लिम हैं। ससुरा बड़ा पैसावाला से शुरू हुआ उनका फ़िल्मी सफ़र कैसे रानी चटर्जी बन गया, जानिए पूरी कहानी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी असल में मु्स्लिम हैं। उनका असली नाम सबीहा शेख है। वे सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 3 नवंबर 1979 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में सबीना शेख का जन्म हुआ था। कुछ जगहों पर इसे साहिबा या शबीना शेख भी बताया जाता है।
साल 2004 में 14 साल की उम्र में सबीना शेख ने भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से अपनी शुरुआत की, उन्हें मनोज तिवारी के अपोजिट साइन किया गया था। ये मूवी आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है।
शबीना शेख एक भोजपुरी फिल्म का सीन गोरखपुर के एक मंदिर में शूट कर रहीं थी, उन्हें भगवान की मूर्ती के सामने सिर पटक कर मुराद मांगनी थी। यहां ये सीन देखने भारी भीड़ जमा थी। पत्रकारों ने जब डायरेक्टर अजय सिन्हा से हीरोइन का नाम पूछा तो उन्होंने रानी मुखर्जी से इंस्पायर नाम रानी चटर्जी बता दिया था।
रानी चटर्जी के नास रिलीज हुई मूवी सुपरहिट हो चुकी थी। सबीना के लिए ये नाम लकी बन गया था। बाद में उन्होंने अपना फिल्मी करियर को इसी नाम से जारी करने का फैसला किया।
रानी चटर्जी बीते 20 सालों से इस नाम से ही जानी जाती हैं। वे सैकड़ों भोजपुरी मूवी में काम कर चुकी हैं। उनके फैंस उन्हें हिदूं ही समझते हैं।