पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक बच्चे के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बधाईयां दे रहे हैं, लेकिन क्या वाकई वो माता-पिता बन गए हैं?

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Baby Video Viral : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में उनकी गोद में एक बच्चा दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने तो पवन सिंह को बधाइयां देना शुरु कर दिया।

क्या पवन सिंह और ज्योति बन गए पेरेंटस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति एक बच्चे को गोद में लिए हैं। उनके बगल से एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई है। वहीं इस दौरान एक दंपत्ति आकर बच्चे के स्वास्थ के बारे में सवाल करते हैं। वो इसे बच्चे के काला टीका लगा होने से सब कुछ अच्छा होने की बात करते हैं। इसके बाद ये मेहमान दंपत्ति सास-बहू को वैक्सीनेशन की अहमियत के बारे में बताते हैं।


 

View post on Instagram
 

 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का क्यों टूटा रिश्ता

पवन सिंह की लव लाइफ बहुत उलझी हुई है। पहली पत्नी ने शादी के एक साल के अंदर ही सुसाइड कर लिया था। फिर लंबे समय तक अक्षरा सिंह के साथ उनके अफेयर के चर्चे रहे। एक बारगी ऐसा लगा कि दोनों जल्दी ही शादी का ऐलान करने वाले हैं। हालांकि पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह के साथ शादी करके सबको चौंका दिया। सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग अक्षरा सिंह के लिए था। उन्होंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई गंभीर आरोप पवन सिंह पर लगाए थे।

पवन सिंह की किससे हुई दूसरी शादी?

पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी समारोह में ज्योति सिंह से शादी की थी। दोनों को साथ रहते 7 साल हो गए हैं। हालांकि दोनों के बीच खूब विवाद की खबरें वायरल होती रही हैं। ऐसा भी कहा जाता रहा कि ज्योति सिंह अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई हैं। वहीं मीडिया सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जाता रहा कि पवन ने बिहार के आरा में कुटुम्ब न्यायालय में ज्योति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कथित तौर पर वे इसपर फिर आगे नहीं बढ़ पाए। इससे पहले वहीं ज्योति ने पवन पर मेंटल हेरासमेंट, डोमेस्टिक वॉयलेंस और दो बार अर्वासन करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।