सार

पवन सिंह के सुपरहिट गाने 'छलकता हमरो जवनिया' की शूटिंग एक अनोखे वाकये से जुड़ी है। बिना तैयारी और अचानक हुई इस शूटिंग के बावजूद गाने ने 57 करोड़ व्यूज पार कर लिए हैं। कपिल शर्मा शो में पवन सिंह ने इस रोचक किस्से का खुलासा किया।

chhalakata hamro jawaniya bhojpuri song : पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही मिलियन व्यूज हासिल करते हैं। भोजपुरी सिनेमा का ये पावरस्टार दशकों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। हर महीने उनके कई गाने रिलीज होते हैं, जो दर्शकों में उनकी पॉप्युलैरिटी को बयां करते हैं। यहां हम उनके उस गाने के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे कोई खास तैयारी के साथ ना तो लिखा गया, ना ही उसकी प्रॉपर शूटिंग की गई, लेकिन ये पवन सिंह का स्टारडम है जो इसे अब 57 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कपिल शर्मा शो में पवन सिंह ने किया था ये खुलासा

पवन सिंह ने कपिल शर्मा के शो में अपने इस गाने के बारे में डिटेल शेयर करते हुए बताया था कि, हम एक गाने की शूटिंग के लिए एक लोकेशन पर पहुंचे थे। वहां सेट जरुर लगा था लेकिन डायरेक्टर ही गायब थे। मैंने पूछा तो पता चला कि डायरेक्टर खुद वहां मौजूद भीड़ को अलग कराने में जुटे हैं। वे पहले ही हमसे खौफ खाते थे, इसके बाद तो वहीं हमें चार दिन बीत गए, शूटिंग ही नहीं हो पा रही थी। इसके बाद मैं ने एक दूसरे डायरेक्टर और उनकी टीम को फोन किया, आनन फानन में गाना लिखा गया, इसके बाद हमने तत्काल ही शूटिंग कर ली, ये कोई और गाना नहीं बल्कि 2016 में आई मूवी भोजपुरिया राजा का सुपरहिट गाना ”छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ है।

‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ के यूट्यूब पर व्यूज

2016 में रिलीज मूवी भोजपुरिया राजा हिट रही थी। वहीं पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गाना ”छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ को मई 2016 को यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर शेयर किया गया था। इसे फरवरी 2025 तक 58 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाजें दी हैं।

Song : Chhalakata Hamro Jawaniya (छलकता हमरो जावनिया)

Pawan Singh, Kajal Raghwani ( पवन सिंह, काजल राघवानी )

Singer : Pawan Singh, Priyanka Singh ( पवन सिंह, प्रियंका सिंह )

Lyrics : Azad Singh ( आजाद सिंह )

Music : Madhukar Anand ( मधुकर आनंद )

Movie : “BHOJPURIYA RAJA” ( भोजपुरिया राजा )

YouTube video player