समर सिंह के साथ नम्रता मल्ला का बवाल, भोजपुरी गाने को मिले 245 M व्यूज
समर सिंह और नम्रता मल्ला का 'बलमुआ के बल्लम' गाना धूम मचा रहा है! दोनों की केमिस्ट्री और गाने का म्यूजिक कमाल का है। T-Series Hamaar Bhojpuri पर रिलीज़ हुआ ये गाना आप भी देखें!
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

पवन सिंह के साथ लाल घाघरा और खेसारी लाल यादव के साथ तबला जैसे सुपरहिट गाने देने के बाद नम्रता मल्ला अब समर सिंह के साथ दनादन हिट गाने दे रही हैं। दोनों का "बलमुआ के बल्लम" गाना जमकर वायरल हुआ है।
भोजपुरी सिंगर और एक्टर समर सिंह और नम्रता मल्ला का "बलमुआ के बल्लम" गाना बेहद पॉप्युलर हो चुका है।
"बलमुआ के बल्लम" गाना T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 30 जून, 2024 को रिलीज हुआ था।
समर सिंह और नम्रता मल्ला ने इस गाने में जबरदस्त परफॉरमेंस दी हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है।
"बलमुआ के बल्लम" सॉन्ग को आलोक यादव ने लिखा है। इसका म्यूजिक एडीआर आनंद ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन आशीष सत्यार्थी ने किया है।
इस गाने को अब तक 247 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लोग रिपीट करकरके सुन रहे हैं।
फैंस ने समर सिंह कूल डूड तो नाम्रता मल्ला को फाइन एक्ट्रेस बताया है।