• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • रहस्यमयी कहानी से दिल जीतेंगे खेसारी लाल यादव, नई फिल्म की रिलीज डेट का हो गया एलान

रहस्यमयी कहानी से दिल जीतेंगे खेसारी लाल यादव, नई फिल्म की रिलीज डेट का हो गया एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। यह फिल्म आगामी 2 जून को देशभर में रिलीज़ होगी। फिल्म रहस्यमयी प्रेम कहानी पर आधारित है।

Gagan Gurjar | Published : May 12 2023, 11:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव हैं जबकि निर्माता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं। फिल्म की रिलीज के प्रोसेस में हैं। जोधा अकबर में सलीम की भूमिका से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता रवि भाटिया, इस फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगे।

27
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

नदिया के पार के बाद इस तरह की यह फिल्म पहली है, जो अवधी भाषा में है और जिसे हिंदी के दर्शक भी आसानी से समझ सकते हैं।

37
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

फिल्म को लेकर निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि इस फिल्म की कहानी के बारे में पहले से बताना सही नहीं होगा। लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म मनोरंजन के एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाली फिल्म है, जिसमें दर्शक अंत तक एक रहस्य से जुड़े रहेंगे।

47
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

विजय शाहदेव ने आगे कहा कि फिल्म की पूरी जर्नी रोमांचक होने वाली है और फिल्म में खेसारीलाल यादव का अभिनय भी मुख्य आकर्षण होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म भी 2 जून से सिनेमाघरों में होगी। इसलिए दर्शकों से अपील होगी कि वे हमारी फिल्मों को अपने परिजनों के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखेंगे।"

57
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा मुख्य भूमिका में है।

67
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

इस फिल्म की सह निर्माता अमृता शाहदेव व मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव व केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजीत सिंह ने किया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी व ओम झा का है। संकलन नुरेन अंसारी-अखिलेश सिंह और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का का है। नृत्य कानू मुखर्जी, कला डी. के. राहुल, तकनीक निर्देशक कामाक्षी ठाकुर और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

77
Asianet Image
Image Credit : PR Agency

पीआरओ ने बताया कि हिट मशीन खेसारीलाल यादव इस फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए पूरी स्टार कास्ट के साथ 18 और 19 मई को पटना में रहेंगे। इसके अलावा पूरे देश में विभिन्न जगहों पर इस फिल्म के कलाकार जाकर लोगों से मिलकर फिल्म के बारे में बताएंगे।

और पढ़ें…

पहली डेट पर SEX करना बुरा नहीं, और क्या बोल गईं प्रियंका चोपड़ा?

बॉलीवुड की 13 लो बजट फ़िल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ग़दर

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
खेसारी लाल यादव
 
Recommended Stories
Top Stories