भोजपुरी सिंगर देवी ने बिना शादी के AIIMS Rishikesh में IVF तकनीक से बेटे को जन्म दिया। Devi का यह साहसिक कदम समाज को नई दिशा देता है, परिवार-सामाजिक समर्थन के साथ Devi और उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Single Mother Bhojpuri Singer Devi : मल्लिका-ए-सुर के नाम से मशहूर भोजपुरी सिंगर देवी मां बन गई हैं। खास बात यह है कि वे बिन ब्याही मां बनी हैं। ऋषिकेश स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस यानी AIIMS में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी सर्जरी के जरिए हुई है। खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने 10 सितम्बर को इंस्टाग्राम पर बेटे की एक रील शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा है, "मेरा बाबू है।" उनकी रील सामने आते ही उनके फैन्स और शुभचिंतकों की बधाइयों का तांता लग गया।
बिना शादी कैसे मां बनी सिंगर देवी
सिंगर देवी ने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में बिना शादी मां बनने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना शादी सिंगल मां कैसे बनीं? तो यह संभव हो पाया मॉडर्न टेक्नोलॉजी IVF के जरिए। रिपोर्ट्स की मानें तो देवी ने IVF कर जरिए जर्मनी में प्रेग्नेंसी कंसीव की। उनके पिता प्रमोद कुमार ने इस बात की पुष्टि की कि 7 साल पहले भी देवी ने इस प्रोसीजर के लिए कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त वे सफल नहीं हो पाई थीं। लेकिन इस बार जब उन्होंने प्रयास किया तो उन्हें प्रेग्नेंसी कंसीव हो गई। बताया जा रहा है कि देवी और उनका बेटा एकदम स्वस्थ हैं।
इसे भी पढ़ें : Pawan Singh की घटिया हरकत के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री
कन्नड़ एक्ट्रेस भावना रमन्ना भी बन चुकीं IVF से सिंगर मदर
भोजपुरी सिंगर देवी से पहले कन्नड़ एक्ट्रेस भावना रमन्ना भी IVF के जरिए सिंगल मदर बन चुकी हैं। 40 साल की भावना रमन्ना ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। प्री-मैच्योर बेबी होने की वजह से उनकी एक बेटी की जन्म के समय ही मौत हो गई, जबकि एक सर्वाइव कर गई। भावना ने सोशल मीडिया पर भावना ने सामाजिक मानदंडों को तोड़ते हुए यह बिना शादी मां बनने की बात का ऐलान किया था।
भोजपुरी सिंगर देवी कौन हैं, जो सिंगल मां बनीं?
भोजपुरी सिंगर देवी छपरा की रहने वाली हैं। वे खासतौर पर भोजपुरी लोकगीतों के लिए मशहूर हैं और अब तक 50 से ज्यादा एल्बम रिकॉर्ड कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिल और मगही भाषा में भी गाने गाए हैं। वे अश्लीलता के विरोध के लिए भी जानी जाती हैं। देवी के हिट गानों में 'पिया गईले कलकत्तवा ऐ सजनी', 'अइले मोरे राजा', 'दिल तुझे पुकारे आजा', 'ओ गोरी चोरी-चोरी, और 'परदेसिया-परदेसिया' आदि शामिल हैं।
जब विवादों में घिर गई थीं सिंगर देवी
2024 में देवी उस वक्त विवादों में घिर गई थीं, जब पटना के बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की जयंती पर उन्होंने 'रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन गाया था। भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया। देवी ने यह दावा तक किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।