Bhojpuri फिल्म 'नौ देवी नव दुर्गा' SRK म्यूजिक के बैनर तले बन रही है, जो नवरात्रि और देवी शक्ति के भक्ति रस से भरपूर गीतों के साथ आस्था और संस्कृति का संदेश देती है। मुख्य कलाकारों में रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय हैं। 

Bhojpuri Religious Film: भोजपुरी सिनेमा में देवी गीत और धार्मिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का हमेशा ही दर्शकों के बीच खास स्थान रहा है। इसी कड़ी में अब एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. लेकर आया है अपनी भव्य धार्मिक फिल्म ‘नौ देवी नव दुर्गा’। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी आउट कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दर्शक पोस्टर देखकर ही फिल्म की भव्यता और इसके भक्ति भाव से ओतप्रोत संदेश को महसूस कर पा रहे हैं।

किसने लिखी 'नौ देवी नव दुर्गा' की कहानी?

फिल्म ‘नौ देवी नव दुर्गा’ का निर्माण रोशन सिंह के प्रोडक्शन हाउस से किया जा रहा है। निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जबकि शार्मिला आर. सिंह सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हैं। फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने मिलकर लिखी है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजिक चेतना का भी संदेश देने वाली है। रोशन सिंह ने फर्स्ट लुक के मौके पर कहा, “नौ देवी नव दुर्गा' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए नवरात्रि और देवी शक्ति की महिमा को बड़े पर्दे पर साकार करने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शक न सिर्फ मनोरंजन करें बल्कि अपनी संस्कृति और परंपरा से भी गहराई से जुड़ सकें।

'नौ देवी नव दुर्गा' की स्टार कास्ट

फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय नजर आने वाले हैं। इनके साथ आस्था सिंह, समरथ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा राजेश टोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जे पी सिंह और अवधेश मुखिया जैसे कई चर्चित चेहरे भी इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को खास संदेश देने वाले हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

नवरात्र में भक्ति से भर देंगे 'नौ देवी नव दुर्गा' के गीत

संगीत की बात करें तो फिल्म का म्यूजिक ओम झा और आदर्श सिंह ने तैयार किया है। इसके गीतों को लिखने में शेखर मधुर, राकेश निराला, विनय निर्मल, ओम झा, न्यू नागेंद्र यादव और शुभदयाल सोहरा ने अपना योगदान दिया है। फर्स्ट लुक से ही यह साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म के गाने खास तौर पर नवरात्रि और देवी पूजन के अवसर पर भक्ति रस से सराबोर करने वाले हैं।

SRK Music के बैनर तले जारी फर्स्ट लुक से ही यह स्पष्ट है कि “NAU DEVI NAV DURGA - नौ देवी नव दुर्गा” न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से भी जोड़ने का काम करेगी। फिल्म भक्ति, विश्वास और आदर्श मूल्यों के संदेश के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा में बढ़ रही है। दर्शक इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।