अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत अभिनीत 'रुद्र शक्ति' जुलाई 2025 में रिलीज होगी। प्रेम और आध्यात्म से भरपूर इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Rudra shakti  akshara singh vikrant release July 2025 : अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल की जाती है। इस बार वे अपनी अपकमिंग मूवी रुद्र शक्ति के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत का इसमें लीड रोल है। हाल ही में रुद्र शक्ति फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। भोजपुरिया दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत और अक्षरा सिंह की जोड़ी 

भोजपुरी मूवी  ‘रुद्रा-शक्ति’ में एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत लीड एक्टर हैं, वे इसमें शिव भक्त के रूप में दिखाई देंगे। वहीं अक्षरा सिंह के गाने तो कई सारे रिलीज हो रहे हैं। लेकिन फिल्मों का लंबे समय से दर्शकों का इंतजार है। मूवी का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जो फैंस को बहुत पसंद आया है।

 

View post on Instagram
 

 

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी पहले भी कई भोजपुरी फिल्में और रील्स में नजर आ चुकी है। हालांकि फिल्म रुद्रा-शक्ति टोटली डिफरेंट स्टोरी है। हाल ही में टीज़र रिलीज होने के बाद इसकी कहानी के बारे में हिंट मिला है। ये एक लव स्टोरी है। जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत प्रेमी के अलावा रुद्र की भक्ति में डूबे दिखाई देंगे।

प्रेम और आध्यात्म पर बेस्ड है  रुद्र शक्ति 

अक्षरा सिंह ने शक्ति का किरदार निभाया है। वे अनजान शख्स के पीछे है, जिसे वो प्यार करती हैं। उसका नाम रुद्र है, वे उसके प्रेम में इस कदर दीवानी हैं कि कुछ भी करने के लिए तैयार है।

 

View post on Instagram
 

 

इस तारीख को रिलीज हो रही रुद्र शक्ति

रुद्र-शक्ति को बिभूति एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 18 जुलाई 2025 को मूवी रुद्र-शक्ति थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसका डायरेक्शन निशांत सी शेखर ने किया है। सीबी सिंह, राजीव सिंह ने इसका निर्माण किया है।