..तो क्या अब कभी नहीं गाएंगे अरिजीत सिंह, जानें जानदार सिंगर के 10 शानदार गाने
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को न सिर्फ इमोशनल बल्कि शॉक्ड भी कर दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे।

अरिजीत की इंस्टा पोस्ट से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा।
क्या यह रिटायरमेंट की ओर इशारा है?
अरिजीत सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन हैं और उनके नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में नए प्रोजेक्ट्स लेने से इनकार करना उनके रिटायरमेंट की ओर इशारा माना जा रहा है। इस खबर से उनके फैंस बेहद शॉक्ड और भावुक हैं।
रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की करियर की शुरुआत
अरिजीत सिंह की इस पोस्ट के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं। बता दें कि अरिजीत सिंह का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी, जहां वह विजेता नहीं बन पाए। इसके बाद इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा।
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम
अरिजीत सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े और भरोसेमंद नामों में गिने जाते हैं। उनकी आवाज न सिर्फ रोमांटिक गानों की पहचान बनी, बल्कि दर्द, सूफी और देशभक्ति गीतों में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
‘तुम ही हो’ से बदली किस्मत, बना करियर का टर्निंग पॉइंट
फिल्म ‘आशिकी 2’ का सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत सिंह के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए हैं।
अरिजीत सिंह के 10 यादगार गाने
अरिजीत सिंह वैसे तो अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में हजारों गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं, लेकिन उनके कुछ गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
1- केसरिया तेरा रंग है पिया (फिल्म-'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिव')
2- अगर तुम साथ हो (फिल्म-तमाशा)
3- तुझे कितना चाहने लगे (फिल्म-कबीर सिंह)
4- चलेया तेरी ओर (फिल्म-जवान)
5- शायद कभी न कह सकूं (फिल्म-लव आज कल)
6- हीरिये (करतब)
7- तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे (फिल्म-भेड़िया)
8- तुम ही हो (फिल्म- आशिकी 2)
9- बदरंग में सतरंगा है ये इश्क रे (फिल्म-एनिमल)
10- जो तू मेरा हमदर्द है.. (फिल्म-एक विलेन)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

