MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • अक्षय कुमार ने हुलिया बदला-साउथ की नकल की फिर भी फिल्म हुई डिजास्टर, करोड़ों का लगा फटका

अक्षय कुमार ने हुलिया बदला-साउथ की नकल की फिर भी फिल्म हुई डिजास्टर, करोड़ों का लगा फटका

अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज को 4 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 18 मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर फरहाद सामजी की ये एक्शन कॉमेडी फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। इस फिल्म को करोड़ों के बजट में बनाया गया था।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 18 2026, 10:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे

बच्चन पांडे 2022 में रिलीज हुई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। डायरेक्टर फरहाद सामजी ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की, हालांकि उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। दरअसल, फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों ने नकार दिया था। एक वक्त ऐसा भी आया जब सिनेमाघरों में शो के लिए दर्शक तक नहीं थे।

26
साउथ की इस फिल्म का रीमेक थी बच्चन पांडे
Image Credit : instagram

साउथ की इस फिल्म का रीमेक थी बच्चन पांडे

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे 2014 में आई तमिल फिल्म जिगरथंडा का ऑफिशियली रीमेक थी। वहीं, फिल्म जिगरथंडा 2006 की साउथ कोरियन फिल्म ए डर्टी कार्निवल से इन्पायर्ड थी।

ये भी पढ़ें... Bhoot Bangla में काम करने अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, इन 6 को मिली इतनी FEES

36
फिल्म बच्चन पांडे को लेकर हुआ काफी उलटफेर
Image Credit : instagram

फिल्म बच्चन पांडे को लेकर हुआ काफी उलटफेर

फिल्म बच्चन पांडे को लेकर शुरू में बताया गया था कि ये तमिल फिल्म वीरम (2014) का रीमेक है, जिसे बाद में हिंदी में किसी का भाई किसी की जान (2023) के तौर पर बनाया गया था। बाद में सूत्रों ने बताया कि बच्चन पांडे वास्तव में तमिल फिल्म जिगरथंडा (2014) का रीमेक है।

46
क्या थी फिल्म बच्चन पांडे की कहानी
Image Credit : instagram

क्या थी फिल्म बच्चन पांडे की कहानी

फिल्म बच्चन पांडे की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया कि उभरती हुई निर्देशक मायरा देवेकर को एक निर्माता द्वारा एक रोमांचक और हिंसक गैंगस्टर कहानी पर फिल्म बनाने का काम सौंपा जाता है। वो फिल्म बनाने के लिए एक रियल गैंगस्टर की लाइफ पर रिचर्स करने की सोचती है। इसी दौरान उसे बाघवा के खूंखार एक आंख वाले बच्चन पांडे का पता चलता है। इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट दिखाए जाते हैं।

56
फिल्म बच्चन पांडे की स्टार कास्ट
Image Credit : instagram

फिल्म बच्चन पांडे की स्टार कास्ट

फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, सीमा बिस्वास, कृति सेनन, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, संजय मिश्रा, स्नेहल डाबी, संतोष शुक्ला, अहमद खान, मोहन अगाशे, गौरव चोपड़ा और अभिमन्यु सिंह लवीड रोल में थे। फिल्म में नामी स्टार्स, कहानी में जोरदार ट्विस्ट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।

66
फिल्म बच्चन पांडे का बजट और कलेक्शन
Image Credit : instagram

फिल्म बच्चन पांडे का बजट और कलेक्शन

अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे के लिए अपना हुलिया बदला था, फिर भी उन्हें फायदा नहीं हुआ। फिल्म का बजट 180 करोड़ था। मूवी ने पहले दिन 13.25 करोड़ कमाए थे। पहले वीकेंड इसका कलेक्शन 37.25 करोड़ रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और ये सिर्फ 73.17 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई। मेकर्स को इस फिल्म से करोड़ों का नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt की आखिरी 5 फिल्में, 3 BOX OFFICE पर ढेर-एक ने छापे ताबड़तोड नोट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कितने बजे शुरू होगा Dhurandhar 2 का पेड प्रीव्यू शो, क्यों कैंसिल हुए तमिल-तेलुगु वर्जन?
Recommended image2
संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने को लेकर संसद में हंगामा, क्या है 'सरके चुनर' विवाद?
Recommended image3
19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
Recommended image4
Ranveer Singh ने जब डेब्यू किया, तब सिर्फ 5 साल की थी यह हीरोइन, अब कर रही उनके साथ रोमांस
Recommended image5
LPG Shortage से अक्षय कुमार भी परेशान? पत्नी ट्विंकल ने निकाल लिया जुगाड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved