गोविंदा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन उनपर आरोप लगा रही है। इसी बीच गोविंदा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की एक हिट कॉमेडी के सीक्वल से गोविंदा आउट हो गए हैं।
गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन फिर भी लाइमलाइट में हुए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार उन्हें लेकर कोई ना कोई स्टेटमेंट दे रही है। इसी बीच गोविंदा को लेकर एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की जिस कॉमेडी फिल्म का गोविंदा हिस्सा थे, उसके सीक्वल से उनका पत्ता साफ हो गया है और उनकी जगह नए हीरो को लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
भागम भाग सीक्वल से आउट गोविंदा
हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग का सीक्वल बनने जा रहा है और मेकर्स ने सीक्वल को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब इसी फिल्म से जुड़ी एक ओर खबर सामने आ रही है, जिससे गोविंदा को जोरदार झटका लगा है। बताया जा रहा है कि इस मूवी से गोविंदा को आउट कर दिया गया है और उनकी जगह मनोज बाजपेयी को लिया गया है। हालांकि, इस बदलाव के बाद फैन्स के बीच चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि गोविंदा एक शानदार कॉमेडियन और पहली फिल्म में उन्होंने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था। कुछ फैन्स सवाल उठा रहे है कि क्या मनोज, गोविंदा के कॉमेडी वाला लेवल छू पाएगा। वहीं, फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल की एंट्री कन्फर्म हो गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो भागम भाग का सीक्वल पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा कॉमेडी और ड्रामा से भरा होगा। फिल्म का कॉन्सेप्ट पहले पार्ट से आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी मार्ट में मुंबई में शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें... Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
भागम भाग 2 की कास्टिंग
भागम भाग के सीक्वल भागम भाग 2 को राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे। इसमें अक्षय कुमार के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर मीनाक्षी चौधरी को साइन किया गया है। बताया जा रहा है धुरंधर अक्षय खन्ना भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं, फिलहाल उन्हें लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ओरिजनल फिल्म की बात करें तो यानी भागम भाग की तो इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन थे। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल के साथ लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर भी थे। 2006 में आई इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ये बॉक्स ऑफिस पर हिड रही है। 32 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 67.82 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
