टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया।
- Home
- Sports
- Cricket
- T20 World Cup 2021: AUS बना T20 क्रिकेट का बॉस, पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, NZ को 8 विकेट से हराया
T20 World Cup 2021: AUS बना T20 क्रिकेट का बॉस, पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, NZ को 8 विकेट से हराया
)
T20 WC Final: टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। ऑस्ट्रेलिया के जीत हीरो मिचेल मार्श ने नाबाद 77 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए। इन दोनों ने अपनी विस्फोटक पारियों से मुकाबला एकतरफा बना दिया। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा। कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन
जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया
ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार किया और गेंद को 4 रनों के लिए भेज दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 159 रन
जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत
टिम साउदी के इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए महज 24 रनों की दरकार है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 149/2
जीत के लिए 37 रनों की
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/2, एडम मिल्ने का यह ओवर काफी महंगा रहा और मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब पहुंच चुकी है और जीत के लिए अब 30 गेंदों पर केवल 37 रनों की जरूरत है।
मिशेल मार्श ने करियर का 6वां अर्धशतक जड़ा
मिचेल मार्श ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। मार्श ने इस साल (2021) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
मार्श ने भी जड़ी फिफ्टी
ईश सोढ़ी के इस ओवर की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श ने चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और मजबूत कर दी। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 125/2
13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2
न्यूजीलैंड ने अपने सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अटैक पर लगाया और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर को 53 रन पर बोल्ड कर दिया। अब बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड की टीम की मैच में वापसी करा दी है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2
बोल्ट ने वॉर्नर को किया बोल्ड
107 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बना सके। वार्नर ने मिचेल मार्श के साथ 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल मार्श 45 रन और मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार करते हुए गेंद को सीमा रेखा के बाहर 4 रनों के लिए भेजा। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 106/1
वॉर्नर की हॉफ सेंचुरी
डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार पचासा जड़ा। मार्श और वॉर्नर आसानी से रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंद में 76 रन चाहिए।
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/1
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 83 रन पहुंच गया है। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर जमे हुए हैं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है।
वॉर्नर की तूफानी पारी
वॉर्नर की तूफानी पारी जारी है। ईश सोढ़ी के इस ओवर में डेविड वॉर्नर ने दो चौके लगाए और स्कोर को 70 के पार पहुंचा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बहुत लंबा छक्का लगाया। वॉर्नर 42 और मिशेल मार्श 28 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 77/1
72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और मिचेल मार्श 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1
पावर प्ले के बाद न्यूजीलैंड ने स्पिन अटैक के लिए ईश सोढ़ी को गेंदबाजी के लिए लगाया है। उनके इस ओवर में बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और 7 रन बटोरे। 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 40 पर
कप्तान एरोन फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी संभाली और 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 40 रन है। इस ओवर ने डेविड वॉर्नर में शानदार छक्का लगाया।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान एरॉन फिंच के रूप में लगा है। तीसरे ओवर में बोल्ट की तीसरी गेंद पर फिंच लंबा शॉट खेलने के चक्कर में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 104 गेंदों में 158 रन चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉ़र्नर और एरॉन फिंच बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्टिन गप्टिल ने 28 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। लेग स्पिनर एडम जंपा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 60 रन दिए।
एक ओवर में दो विकेट गिरे
हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की रफ्तार रोक दी है। कैप्टन केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन वापस भेज दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 149 रन। 12 गेंदों का खेल बचा।
विलियमसन की आतिशी पारी जारी
कीवी कप्तान केन विलियमसन की धमाकेदार पारी जारी है।उन्होंने 16वें ओवर में मिचेल स्टार्क को चार चौके और एक छक्के जड़ा। इस ओवर में 22 रन बने। विलियमसन 42 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 136/2