सार

गुजरे जमाने के एक्टर धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव है। उन्होंने एक बार फिर अपने लोनावला फॉर्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- दोस्तों, कैसे हो? प्याज लगवा दिए.. आलू लगवा रहा हूं। 

मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) 86 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव है। वे सोशल मीडिया पर आए दिन फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर अपने लोनावला फॉर्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- दोस्तों, कैसे हो? प्याज लगवा दिए.. आलू लगवा रहा हूं। शेयर किए वीडियो में वे अपने खेत को दिखा रहे हैं और वहां काम करने वाले से जानकारी ले रहे है। उन्होंने वीडियो में खेत का पूरा व्यू भी दिखाया है, जिसमें कई सारे मजदूर पौधे लगाने का काम कर रहे हैं। वे उन सभी को देखकर शाबादी भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र का ये फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला है। 


पाल रखी है ढेर सारी गाय
आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त फॉर्महाउस पर बिताते है। उनके इस आलीशान फॉर्महाउस पर एक शानदार बंगला भी है, जिसे उन्होंने बहुत करीने से सजाकर रखा है। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। उन्होंने कहा था- मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। 


इस फिल्म में आएंगे नजर
धर्मेन्द्र  की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। यह 2022 में रिलीज होने वाली है। शबाना आजमी के साथ काम करने को लेकर धर्मेन्द्र काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने शबाना के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- शबाना के साथ बनते-बनते...एक तस्वीर अधूरी रह गई। दरअसल, धर्मेन्द्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने साथ में बिच्छू नाम की एक फिल्म में काम किया था, लेकिन किसी वजह से सई परांजपे की ये फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी।

 

ये भी पढ़ें
अंबानी के बेटे की शादी में छा गई Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan, सुर्ख लाल जोड़े में भी दिखी खूबसूरत

इतनों से लगाया दिल फिर भी Raveena Tandon को प्यार में मिला धोखा, इस एक्टर के कारण उठाया था खौफनाक कदम

Anil Ambani के बेटे की शादी में पहुंचे Amitabh Bachchan, पत्नी जया, बेटा और नातिन Navya Naveli भी आईं नजर

Tina Ambani की बहू ने शादी में पहना चांदी-रेशम से बना लहंगा, नई दुल्हन के गहनों में जड़े थे हीरा-पन्ना

सालभर का हुआ Kareena Kapoor का बेटा जेह, छोटी निकर पहन लाडले को गोद में लिए सड़क पर घूमती दिखी बेबो

गुलाबी साड़ी, बालों में गजरा और नौ लक्खा हार पहन भतीजे के शादी में पहुंची Nita Ambani, दिखी बेहद खूबसूरत

बिना मेकअप हड़बड़ी में बेटों संग घर से निकली Kareena Kapoor, मम्मी के पीछे भागा तैमूर तो परेशान दिखा जेह