Sarkari Naukri: SSC, BRO से गुजरात तक 15000+ सरकारी नौकरियां, 18K से 1 लाख+ तक सैलरी
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। SSC, बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC), हिमाचल, गुजरात और मध्यप्रदेश के अलग-अलग विभागों ने मिलाकर 15,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

Latest Govt Jobs: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए मौके
इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए मौके हैं। कुछ भर्तियों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ में 16 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार जल्द से जल्द आवेदन करें। सभी वैकेंसी डिटेल्स जानने के लिए आगे पढ़ें।
SSC भर्ती 2026 (3003 पद)
SSC ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत देशभर में विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास हैं।
- विभाग: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission)
- कुल वैकेंसी- 3003 पद
- योग्यता- 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन
- उम्र सीमा- 18-35 वर्ष
- सैलरी- ₹18,000-₹81,000+
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 4 मई 2026
- आवेदन कहां करें- https://ssc.gov.in
BRO भर्ती 2026 (899 पद)
BRO ने देश के सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े पदों पर भर्ती निकाली है। यह टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है।
- विभाग: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (Border Roads Organisation)
- कुल वैकेंसी- 899 पद
- योग्यता- 10वीं / आईआईटी / डिप्लोमा
- उम्र सीमा- 18-27 वर्ष
- सैलरी- ₹19,900- ₹63,200
- आवेदन शुरू- 18 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की लास्ट डेट- मई 2026 (संभावित)
- आवेदन कहां करें- https://bro.gov.in
MPPCB भर्ती 2026 (28 पद)
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वालों के लिए खास है।
- विभाग: मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Madhya Pradesh Pollution Control Board)
- कुल वैकेंसी- 28 पद
- योग्यता- बीएससी/इंजीनियरिंग
- उम्र सीमा- 21- 40 वर्ष
- सैलरी- ₹25,000- ₹56,000
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 30 अप्रैल 2026
- आवेदन कहां करें- https://mpcb.mp.gov.in
गुजरात टीचर भर्ती 2026 (11,000+ पद)
गुजरात में शिक्षक पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं। यह साल की सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों में से एक है।
- विभाग: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC)
- कुल वैकेंसी- 11,000+ पद
- योग्यता- 12वीं पास (HSC) मान्यता प्राप्त बोर्ड से, D.El.Ed/ D.El.Ed अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, TET-1 पास होना अनिवार्य
- उम्र सीमा- 18-33 वर्ष
- सैलरी- ₹35,000- ₹45,000+
- आवेदन कब से- 15 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 24 अप्रैल 2026
- आवेदन कहां करें- vsb.dpegujarat.in
हिमाचल टीचर भर्ती (808 पद)
हिमाचल प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। PGT और TGT समेत कई पदों पर भर्ती हो रही है।
- विभाग: Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog
- कुल वैकेंसी- 808 पद
- योग्यता- ग्रेजुएशन + बीएड/पोस्ट ग्रेजुएशन
- उम्र सीमा- 18-45 वर्ष
- सैलरी- ₹35,000- ₹1,10,000
- आवेदन शुरू- 17 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 8 मई 2026
- आवेदन कहां करें- https://hprca.hp.gov.in
UPSC भर्ती 2026 (16 पद)
UPSC ने विभिन्न विभागों में ऑफिसर लेवल की भर्तियां निकाली हैं। यह उच्च स्तर की सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।
- विभाग: Union Public Service Commission
- कुल वैकेंसी- 16 पद
- योग्यता- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन
- उम्र सीमा- 30–35 वर्ष
- सैलरी- ₹56,100-₹1,77,500
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 1 मई 2026
- आवेदन कहां करें- https://upsc.gov.in
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

