MP Board Result 2026 Passing Marks Class 10 12: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी होने जा रहा है। रिज्ल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जानें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, क्या है पासिंग मार्क्स नियम। देखें पिछले साल के टॉपर्स लिस्ट।
MPBSE MP Board Result 2026 Class 10th 12th Passing Marks: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट दे दी है। बोर्ड के अनुसार, MP Board 10th 12th Result 2026 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इस बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं और पिछले साल टॉपर्स कौन रहे थे? जानिए
MP Board 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
एमपी बोर्ड 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। यानी सिर्फ कुल नंबर नहीं, बल्कि हर सब्जेक्ट में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। अगर थ्योरी पेपर 80 अंकों का है, तो उसमें कम से कम 26 अंक लाने होंगे। वहीं 70 अंकों वाले पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 23 अंक जरूरी हैं। इसके अलावा, प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 20 या 30 अंकों के प्रैक्टिकल में भी अलग से पास होना जरूरी है, वरना छात्र को फेल माना जा सकता है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा का मौका देता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। यानी अगर किसी छात्र के किसी एक विषय में 33% से कम अंक हैं, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 via SMS: बिना इंटरनेट 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, मोबाइल पर तुरंत मिलेगा स्कोर
MP Board Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित जरूर रख लें।
ये भी पढ़ें- MP Board Results 2026 Class 10, 12: रोल नंबर से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका
MP Board 10th Result 2026: MP Board 12वीं टॉपर्स लिस्ट (पिछले साल)
पिछले साल कक्षा 12वीं में कई छात्रों ने अलग-अलग स्ट्रीम में टॉप किया था-
- प्रियल द्विवेदी- साइंस (मैथ्स)
- अंकुर यादव- ह्यूमैनिटीज
- गर्गी अग्रवाल- साइंस (बायोलॉजी)
- रिमझिम करोठिया- कॉमर्स
- हरि ओम साहू- एग्रीकल्चर
- खास बात यह रही कि अलग-अलग स्ट्रीम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
MP Board 10th Result 2026: MP Board 10वीं टॉपर्स लिस्ट (पिछले साल)
पिछले साल कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए थे। जिसमें-
- प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
- आयुष द्विवेदी (रीवा)- 499 अंक
- साहिजाह फातिमा (जबलपुर)- 498 अंक
- मानसी साहू (सीधी)- 497 अंक
- सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497 अंक
टॉपर्स के ये स्कोर बताते हैं कि मेहनत और सही रणनीति से परफेक्ट स्कोर भी संभव है।
MP Board 10th Result 2026: रिजल्ट के समय छात्रों के लिए ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
- रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
- रिजल्ट का स्क्रीनशॉट जरूर सेव करें।
- ऑफिशियल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
MP Board Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र तुरंत ऑनलाइन अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।
