MP Board 5th 8th Result 2026 Declared: एमपी बोर्ड 5th and 8th Result 2026 जारी हो चुका है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने आज 25 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट घोषित किया। 5वीं और 8वीं के छात्र rskmp.in पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे देखें डायरेक्ट लिंक और पूरा प्रोसेस।

MP Board Class 5th 8th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट (MP Board 5th Result 2026) और एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट (MP Board 8th Result 2026) आज, 25 मार्च को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस साल 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब सभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है, जहां से छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपने भी इस साल MP Board Class 5 या MP Board Class 8 की परीक्षा दी है, तो अब आप अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। MP Board Class 5 8 रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

MP Board Class 5 8 Result 2026 Direct Link

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026: पास प्रतिशत

मध्य प्रदेश बोर्ड आरएसकेएमपी कक्षा 8 पास प्रतिशत की बात करें, तो कुल 93.83% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.14% है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026: जेंडर वाइज रिजल्ट

  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.19%
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.15%

कहां चेक करें MP Board 5th, 8th Result 2026?

छात्र अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर ही चेक करें। यही एक ऑफिशियल पोर्टल है, जहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।

  • कैसे चेक करें MP Board 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?
  • रिजल्ट चेक करने का तरीका बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
  • सबसे पहले rskmp.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर 5th Class MP Board Result 2026 ” या “8 Class MP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर ले लें।

MP Board Class 5th 8th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए क्या जरूरी है?

रिजल्ट देखने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक डिटेल होना जरूरी है-

  • रोल नंबर
  • समग्र आईडी
  • बिना इन डिटेल्स के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।

कितने छात्रों ने दी थी MP Board 5th और 8th परीक्षा 2026?

इस साल MP Board 5th और 8th परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए। जिसमें-

  • 5वीं कक्षा: 11 लाख से ज्यादा छात्र
  • 8वीं कक्षा: 11 लाख से ज्यादा छात्र
  • यानि कुल मिलाकर 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया।

कब हुई थी MP Board 5th और 8th परीक्षाएं?

  • कक्षा 5वीं: 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026
  • कक्षा 8वीं: 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026
  • परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक (एक ही शिफ्ट)

अगर वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

MP Board 5th और 8th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। पेज को रिफ्रेश करें। अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।