सार

सीयूईटी यूजी 2022 के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रॉसेस शुरू हो गई है। सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट और प्रवेश प्रक्रिया का टेंटेटिव डेट सामने आ गया है।

करियर डेस्क : जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन (Jamia Admissions 2022) की प्रॉसेस जल्दी ही स्टार्ट हो जाएगी। विश्वविद्यालय यूजी कोर्सेस में एडमिशन (JMI UG Admissions 2022) की पहली मेरिट लिस्ट दो दिन बाद यानी 26 सितंबर, 2022 को जारी करने जा रहा है। हालांकि ये टेंटेटिव डेट है। तारीख में कुछ बदलाव भी हो सकता है। इस बार प्रवेश सीयूईटी यूजी (CUET UG 2022) के स्कोर कार्ड के मुताबिक होगा। बता दें कि इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत जामिया के 10 अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। छात्र इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए जामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Jamia Admissions 2022 Schedule 
अगर जेएमआई की तरफ 26 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है तो उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टूडेंट्स को 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर, 2022 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारीकी जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद तीन दिन तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। यानी 10 से 12 अक्टूबर तक छात्र प्रवेश ले सकेंगे। फिर 17 अक्टूबर को तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा, वे 20 और 21 अक्टूबर को अपना एडमिशन करा सकेंगे।

3 नवंबर से शुरू हो सकती है क्लासेस
जानकारी के मुताबिक तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद अगर सीट खाली रह जाती है तो चौथी और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए 28 से 31 अक्टूबर, 2022 तक एडमिशन की प्रॉसेस चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विश्वविद्यालय 3 नवंबर, 2022 से फर्स्ट ईयर की क्लासेस स्टार्ट कर सकती है। अगर इसमें कुछ बदलाव होता है तो यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
CUET UG Admission 2022: UGC ने जारी की एडमिशन की कॉमन लिस्ट, यहां देखें डिटेल्स

AU Admission 2022: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इस तरह करें रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे मिलेगा CUET के तहत एडमिशन