सार
बड़ी बात ये है कि यहां बड़े डिग्रीधारी नहीं बल्कि 10वीं, 12वीं और 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेना ने भर्ती के जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है।
करियर डेस्क. Indian Army Vacancy सरकारी नौकरी और खासतौर पर भारतीय सेना में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए ये एक शानदार मौका है। इंडियन आर्मी जालंधर कैंट में 4 से 31 जनवरी 2021 तक भर्ती रैली आयोजित कर रही है।
बड़ी बात ये है कि यहां बड़े डिग्रीधारी नहीं बल्कि 10वीं, 12वीं और 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेना ने भर्ती के जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। 14 नवंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं और 28 दिसंबर 2020 तक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन करना होगा।
यहां नीचे हम आपको पदों से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं। पदों की संख्या, योग्यता और आयु सीमा के विषय में विस्तार से जान सकते हैं।
सिपाही - जनरल ड्यूटी, 10वीं पास के लिए
- उम्र- 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
सिपाही टेक्निकल, 12वीं पास के लिए
- उम्र- 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी) एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स।
सिपाही टेक्निकल (एविएशन , एम्यूनिशन एग्जामिनर), 12वीं पास के लिए
- उम्र- 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय). एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स।
सिपाही ट्रेड्समैन (ड्रेसर, शेफ, स्टीवार्ड, सपोर्ट स्टाफ, वाशरमैन, पेंटर एंड डेकोरेटर एंड टेलर), 10वीं पास के लिए
- उम्र- 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 10वीं पास, एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स।
सिपाही ट्रेड्समैन (मेस कीपर, हाउस कीपर), 8वीं पास के लिए
- उम्र- 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 8वीं पास. एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स।
इस भर्ती रैली में उन उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा जिन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश पत्र मिलेगा। यानी प्रवेश-पत्र से ही इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए समय व स्थान के अनुसार ही पहुंचना होगा।