सार
WB Madhyamik Result 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 86.56% छात्र पास हुए हैं। यहां देखें टॉपर्स लिस्ट और जिलों का परफॉर्मेंस कैसा रहा। पूरी डिटेल।
WB Madhyamik Result 2025 Declared: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज 2 मई को सुबह 9 बजे कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार करीब 86.56% छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट को पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑफलाइन घोषित किया गया, जिसके बाद सुबह 9:45 बजे से छात्र आधिकारिक वेबसाइटों wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
WB Madhyamik परीक्षा के 70 दिनों बाद रिजल्ट की घोषणा
इस बार का रिजल्ट बेहद खास रहा क्योंकि इसे परीक्षा समाप्ति के मात्र 70 दिनों के भीतर घोषित कर दिया गया है, जो छात्रों और बोर्ड की तत्परता का प्रमाण है। परीक्षा इस साल 10 फरवरी से 22 फरवरी के बीच कराई गई थी।
WB Madhyamik Result 2025 Direct Link
WB Madhyamik रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- “West Bengal Madhyamik Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका मार्कशीट खुल जाएगा।
- डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
West Bengal Madhyamik Result 2025: पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम
पासिंग मार्क्स: छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34% अंक लाने जरूरी हैं।
ग्रेडिंग स्केल
90-100 अंक – AA (अति उत्कृष्ट)
80-89 अंक – A+ (उत्कृष्ट)
60-79 अंक – A (बहुत अच्छा)
45-59 अंक – B+ (अच्छा)
35-44 अंक – B (संतोषजनक)
25-34 अंक – C (सीमांत)
25 से कम – D (अनुत्तीर्ण)
West Bengal Madhyamik Result 2025: टॉपर्स की लिस्ट 2025
राजगंज के अद्रिता सरकार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें 700 में से 696 अंक मिले हैं। कुल 99.43% मार्क्स हैं। इस साल दूसरे टॉपर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्या मंदिर, मालदा के अनुभव विश्वास और बांकुरा बिष्णुपुर हाई स्कूल की सौम्या पाल हैं। उन्हें 99.14% अंक मिले। इस साल की तीसरी टॉपर बांकुरा के कोतुलपुर सरोज बासिनी बालिका विद्यालय की इशानी चक्रवर्ती हैं। उसने माध्यमिक परीक्षा परिणाम में 99% अंक प्राप्त किये।
- Adrita Sarkar – 696 अंक (99.43%)
- Anubhav Biswas & Soumya Pal – 694 अंक (99.14%)
- Ishani Chakraborty – 693 अंक (99%)
WBBSE माध्यामिक 10वीं के टॉपर अद्रिता सरकार (पहला) ने मीडिया से कहा। "मैंने कोई तय रूटीन फॉलो नहीं की, लेकिन मैंने कभी भी पढ़ाई नहीं छोड़ी। मैं नियमित रूप से पढ़ाई करती रही। मेरी सफलता में मेरे माता-पिता, बड़ी बहन और शिक्षकों का बहुत योगदान रहा। अब मैं आगे की पढ़ाई सांइस से करके, मेडिकल फील्ड में जाना चाहती हूं।
West Bengal Madhyamik Result 2025 में कौन-से जिले रहे सबसे आगे?
- East Midnapore: 96.4%
- Kalimpong: 96.09%
- Kolkata: 92.3%
West Bengal Madhyamik Result 2025 ऑरिजनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट कब मिलेगा?
बोर्ड ने जानकारी दी है कि 2 मई सुबह 10 बजे से सभी छात्रों की ऑरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट स्कूलों के डिस्ट्रीब्यूशन कैंप्स से वितरित किए जाएंगे। छात्र अपने स्कूल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।