UPSC Prelims 2025 Result Date: यूपीएससी प्रिलिम्स 2025 का रिजल्ट जल्द ही upsc.gov.in पर जारी होगा। परीक्षा 25 मई को हुई थी और पिछले ट्रेंड के अनुसार जून मध्य तक रिजल्ट आने की उम्मीद है। जानिए इस परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे।

UPSC Sarkari Result 2025: अगर आपने इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2025) दी है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रिलिम्स रिजल्ट 2025 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने UPSC Sarkari Result का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो UPSC Prelims Result जून के मध्य तक, यानी 15 जून से पहले आ सकता है।

UPSC Prelims Result 2025: पिछले 5 सालों में कब आया रिजल्ट?

वर्ष  परीक्षा की तारीखरिजल्ट तिथिकितने दिन में आया रिजल्ट
2025 25 मईजल्द जारी होगा--
2024 16 जून 1 जुलाई 15 दिन
2023 28 मई 12 जून15 दिन
2022 5 जून 22 जून 17 दिन
202110 अक्टूबर 29 अक्टूबर 19 दिन
20204 अक्टूबर 23 अक्टूबर 19 दिन

UPSC CSE Prelims 2025: पेपर पैटर्न और पासिंग मार्क्स

UPSC प्रिलिम्स परीक्षा दो पेपरों में होती है-

Paper I - General Studies (GS Paper I)

  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 200
  • हर सही उत्तर पर: 2 अंक
  • हर गलत उत्तर पर: 0.66 अंक की निगेटिव मार्किंग
  • महत्व: यही पेपर मेरिट में गिना जाता है।
  • पिछले वर्षों की कटऑफ ट्रेंड देखें तो जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ लगभग 88 से 95 अंक के बीच रही है।

Paper II - CSAT (Civil Services Aptitude Test)

  • प्रश्नों की संख्या: 80
  • कुल अंक: 200
  • हर सही उत्तर पर: 2.5 अंक
  • हर गलत उत्तर पर: 0.83 अंक की निगेटिव मार्किंग
  • पासिंग मार्क्स: कम से कम 33% यानी 66 अंक
  • महत्व: यह पेपर केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है।
  • यदि कोई उम्मीदवार CSAT में फेल होता है, तो वह Mains में शामिल नहीं हो सकता, चाहे GS Paper I में कितना भी अच्छा स्कोर हो।

UPSC Prelims 2025 Cut Off कैसे तय होती है?

UPSC हर साल कटऑफ तय करते समय कई बातों का ध्यान रखता है-

  • कुल उम्मीदवारों की संख्या
  • उपलब्ध पदों की संख्या (इस साल 979 वैकेंसी)
  • पेपर की कठिनाई का स्तर
  • हालांकि दोनों पेपर मिलाकर कुल अंक 400 होते हैं, लेकिन कटऑफ सिर्फ GS Paper I के आधार पर तय होती है। इसलिए उम्मीदवारों को इसमें ज्यादा स्कोर करना जरूरी होता है।

UPSC CSE Prelims Result 2025 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UPSC CSE Prelims Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
  • यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ ही आयोग कटऑफ स्कोर और कैटेगरी वाइज रिजल्ट भी साथ में जारी करेगा।

UPSC Prelims 2025 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अब रिजल्ट का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि रिजल्ट जून के मध्य तक जारी हो जाएगा। जो छात्र 2026 UPSC CSE की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय पिछले सालों के पैटर्न और कटऑफ को समझने का है, ताकि रणनीति बेहतर बनाई जा सके। लेटेस्ट Sarkari Result अपडेट्स और यूपीएससी से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।