MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC Interview GK 2025: रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है?

UPSC Interview GK 2025: रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है?

UPSC पर्सनालिटी टेस्ट 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। IAS इंटरव्यू में अक्सर बहुत ही सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण जीके सवाल पूछे जाते हैं, जैसे- रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है? इसके बारे में बचपन से सुनते-देखते आ रहे हैं लेकिन क्या आप इसका जवाब जानते हैं?

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Dec 10 2025, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
UPSC Interview GK Questions 2025: रविवार को छुट्टी कब शुरू हुई?
Image Credit : Getty

UPSC Interview GK Questions 2025: रविवार को छुट्टी कब शुरू हुई?

यूपीएससी पर्सनालिटी टेस्ट 2025 जारी है, जो 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। IAS इंटरव्यू में उम्मीदवारों से देश, दुनिया, इतिहास, प्रशासन, समाज और पर्सनालिटी बेस्ड सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में इंटरव्यू बोर्ड कई बार बहुत सामान्य दिखने वाले लेकिन कॉन्सेप्ट क्लियर करने वाले प्रश्न भी पूछ लेता है। जैसे- रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है? यानी, जो जानकारी आप बचपन से सुनते आए हैं, उसकी वास्तविक ऐतिहासिक वजह क्या है आप जानते हैं या नहीं? जानने के लिए आगे पढ़ें।

26
भारत में रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है, क्या है इतिहास?
Image Credit : Getty

भारत में रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है, क्या है इतिहास?

भारत में रविवार की छुट्टी कोई धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मजदूरों की लंबी लड़ाई का नतीजा है। ब्रिटिश शासन के दौरान मजदूरों से सप्ताह के 7 दिन लगातार काम करवाया जाता था, कोई अवकाश नहीं मिलता था। इस अन्याय को देखकर मजदूर नेता नारायण मेघाजी लोखंडे ने आवाज उठाई और सप्ताह में 1 दिन की छुट्टी की मांग रखी। ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को लगभग 7 साल तक मानने से इनकार किया, लेकिन लगातार संघर्ष के बाद 10 जून 1890 को पहली बार रविवार को आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई।

Related Articles

Related image1
UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
Related image2
UPSC Preparation: यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए जरूरी, लेबर कोड्स 2025 की 5 बड़ी बातें
36
संडे छुट्टी में मजदूर नेता नारायण मेघाजी लोखंडे का योगदान क्या था?
Image Credit : Getty

संडे छुट्टी में मजदूर नेता नारायण मेघाजी लोखंडे का योगदान क्या था?

लोखंडे जी ने भारतीय मजदूर आंदोलन की नींव रखी। उन्होंने ब्रिटिश सरकार को समझाया कि बिना आराम के लगातार 7 दिन काम कराना अमानवीय है। उनकी निरंतर कोशिशों के बाद सरकार को मजबूर होकर रविवार की छुट्टी देनी पड़ी। इसी संघर्ष के कारण उन्हें भारतीय मजदूर आंदोलन का जनक भी कहा जाता है।

46
रविवार को ही छुट्टी क्यों निर्धारित की गई? कोई खास वजह?
Image Credit : Getty

रविवार को ही छुट्टी क्यों निर्धारित की गई? कोई खास वजह?

ब्रिटिश प्रशासन में रविवार को 'रेस्ट डे' की परंपरा पहले से मौजूद थी। मजदूरों को भी उसी दिन आराम देने के लिए सप्ताह के आखिरी दिन यानी रविवार को अवकाश तय किया गया। तब से आज तक यह परंपरा जारी है।

56
क्या रविवार की छुट्टी भारत में एक साथ लागू हुई थी?
Image Credit : Getty

क्या रविवार की छुट्टी भारत में एक साथ लागू हुई थी?

नहीं। 10 जून 1890 को इसे आधिकारिक घोषित किया गया था, लेकिन कई उद्योगों और कार्यालयों में इसे लागू होने में समय लगा। धीरे-धीरे यह पूरे भारत में प्रचलित हुआ और आज लगभग हर सेक्टर में रविवार साप्ताहिक अवकाश माना जाता है।

66
रविवार की छुट्टी का सामाजिक महत्व क्या है?
Image Credit : Getty

रविवार की छुट्टी का सामाजिक महत्व क्या है?

रविवार की छुट्टी ने मजदूरों के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक जीवन और प्रोडक्टिविटी पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला। यह भारत में लेबर राइट्स की पहली बड़ी जीत थी, जिसने आगे चलकर लेबर लॉ का रास्ता तैयार किया।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
यूपीएससी
यूपीएससी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Related Stories
Recommended image1
UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
Recommended image2
UPSC Preparation: यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए जरूरी, लेबर कोड्स 2025 की 5 बड़ी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved