UPSC GK: यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां दिए गए सामान्य विज्ञान के 30 इंपोर्टेंट सवाल और उनके जवाब जरूर पढ़ें। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के ये प्रश्न आपकी सफलता में मददगार साबित होंगे।

UPSC GK Questions with Answers: अगर आप UPSC या SSC, बैंक या अन्य किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान्य विज्ञान (General Science) के सावाल आपके लिए सबसे जरूरी टॉपिक में से एक हैं। UPSC Prelims से लेकर SSC CGL, CHSL, बैंकिंग और रेलवे जैसी परीक्षाओं में General Science से हर साल कई सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए, इस विषय की मजबूत पकड़ बनाना आपकी सफलता के लिए बेहद जरूरी है। हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं General Science के 30 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के मूलभूत और ट्रिकी टॉपिक्स को कवर करते हैं। ये सभी सवाल पिछली परीक्षाओं के पैटर्न और आगामी एग्जाम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। पढ़ें और अपनी तैयारी को मजूबत बनाएं।

UPSC GK Questions with Answers Physics: भौतिक विज्ञान से यूपीएससी GS सवाल और जवाब

1 सवाल: ध्वनि की गति सबसे अधिक किसमें होती है?

जवाब: ठोस में

2 सवाल: न्यूटन के गति के प्रथम नियम को क्या कहते हैं?

जवाब: जड़त्व का नियम

3 सवाल: प्रकाश वर्ष से क्या मापते हैं?

जवाब: दूरी

4 सवाल: बल का SI मात्रक क्या है?

जवाब: न्यूटन

5 सवाल: द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है?

जवाब: द्रव्यमान स्थायी है, भार गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करता है।

6 सवाल: ऊष्मा का प्रवाह कौन सी दिशा में होता है?

जवाब: उच्च ताप से निम्न ताप की ओर

7 सवाल: दर्पण में बनने वाली छवि उलटी क्यों नहीं होती?

जवाब: क्योंकि वह वस्तु के सामने होती है और बाद में उलटी लगती है (left-right reversal)

8 सवाल: विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है?

जवाब: एम्पीयर

9 सवाल: वोल्टेज मापने का उपकरण कौन-सा है?

जवाब: वोल्टमीटर

10 सवाल: Ohm का नियम क्या है?

जवाब: V = IR (वोल्टेज = करंट × प्रतिरोध)

Chemistry GK Questions with Answers for UPSC: रसायन विज्ञान विषय से यूपीएससी GS सवाल और जवाब

11 सवाल: पानी का रासायनिक सूत्र क्या होता है?

जवाब: H₂O

12 सवाल: सबसे हल्का गैस कौन-सा है?

जवाब: हाइड्रोजन

13 सवाल: लोहा में जंग क्यों लगता है?

जवाब: ऑक्सीजन और नमी के संपर्क में आने से

14 सवाल: अम्ल का pH मान 7 से...?

जवाब: कम होता है

15 सवाल: गुब्बारे किस गैस से फुलाए जाते हैं?

जवाब: हीलियम

16 सवाल: साबुन और डिटर्जेंट किसके उदाहरण हैं?

जवाब: सर्फेक्टेंट (surfactants)

17 सवाल: नमक का रासायनिक नाम क्या है?

जवाब: सोडियम क्लोराइड (NaCl)

18 सवाल: पेट्रोलियम उत्पादों को अलग करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

जवाब: आसवन (Distillation)

19 सवाल: रेडियोधर्मिता की खोज किसने की थी?

जवाब: हेनरी बेकरल

20 सवाल: LPG में मुख्य गैस क्या होती है?

जवाब: ब्यूटेन

UPSC GK Biology Questions with Answers: जीव विज्ञान विषय से यूपीएससी GS सवाल और जवाब

21 सवाल: मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?

जवाब: यकृत (Liver)

22 सवाल: DNA की खोज किसने की थी?

जवाब: वाटसन और क्रिक

23 सवाल: रक्त को कौन सा अंग शुद्ध करता है?

जवाब: वृक्क (Kidney)

24 सवाल: मानव शरीर में रक्त का रंग लाल क्यों होता है?

जवाब: हीमोग्लोबिन के कारण

25 सवाल: विटामिन D का प्रमुख स्रोत क्या है?

जवाब: सूर्य की किरणें

26 सवाल: मलेरिया किस मच्छर से होता है?

जवाब: मादा एनाफिलीस मच्छर से

27 सवाल: पाचन क्रिया में कौन-सा एंजाइम प्रोटीन को तोड़ता है?

जवाब: पेप्सिन

28 सवाल: वनस्पति विज्ञान में किसका अध्ययन किया जाता है?

जवाब: पौधों का

29 सवाल: मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं?

जवाब: 206

30 सवाल: कोरोना वायरस किस प्रकार का वायरस है?

जवाब: RNA वायरस