सार

UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में 28,138 पदों पर भर्ती के लिएआवेदन अप्रैल-मई में शुरू होने की संभावना। SI, कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर समेत कई पदों पर सेलेक्शन का मौका है। जानें यूपी पुलिस भर्ती को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही नए भर्ती अभियान की घोषणा करने जा रहा है। यूपी में पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कि बोर्ड अप्रैल-मई 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। संभावित रूप से, अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार सब-इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कई पदों पर भर्तियां होंगी।

यूपी पुलिस भर्ती 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी? (UP Police Recruitment 2025 Vacancy)

सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर- 4,543 पद

  • सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)- 4,242 पद
  • प्लाटून कमांडर (PAC)- 135 पद
  • प्लाटून कमांडर (स्पेशल फोर्स)- 60 पद
  • महिला पीसी (बरेली, लखनऊ, गोरखपुर)- 106 पद

कांस्टेबल भर्ती- 22,053 पद

  • PAC, स्पेशल फोर्स और महिला कांस्टेबल PAC- 15,904 पद
  • कांस्टेबल (सिविल पुलिस)- 3,245 पद
  • माउंटेड पुलिस कांस्टेबल- 71 पद
  • जेल वार्डन- 2,833 पद
  • टेक्निकल और स्पोर्ट्स कोटा भर्ती- 1,197 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A- 1,153 पद
  • रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर- 44 पद
  • स्पोर्ट्स कोटा (SI, कांस्टेबल PAC, कांस्टेबल सिविल पुलिस)- 637 पद

कब शुरू होगी UP Police Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया?

भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी UP Police Bharti 2025 Apply Online के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (UPPRPB) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां UP Police Latest Update में जल्द ही जारी होंगी।

UP Police Bharti 2025 Preparation: कैसे करें यूपी पुलिस भर्ती 2025 की तैयारी?

  • लिखित परीक्षा के लिए UP Police Syllabus 2025 को ध्यान से पढ़ें।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की तैयारी अभी से शुरू करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न समझ सकें।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

UP Police Recruitment 2025 education qualification (शैक्षणिक योग्यता): कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और SI पद के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है।

UP Police Bharti 2025 age limit (आयु सीमा): पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भर्ती अधिसूचना के अनुसार तय की जाएगी।

UP Police Bharti 2025 physical standard test (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) (PST): उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवश्यक ऊंचाई, वजन और दौड़ के मानदंड पूरे करने होंगे।

लेटेस्ट अपडेट और ऑनलाइन आवेदन के लिए UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।