सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट आने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

UP Board Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड से परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों की तारीख का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP Board के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच नतीजे घोषित कर देगा। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी उसी दिन सामने आएगी।

UP बोर्ड रिजल्ट 2025 कहां देखें? यहां मिलेंगे डायरेक्ट लिंक

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upmspresults.up.nic.in या results.gov.in या results.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी UP बोर्ड परीक्षा 2025? 

यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही। जिसमें 10वीं के लिए कुल 27,32,216 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 12वीं के लिए कुल 27,05,017 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस बार 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड में कुल छात्र करीब 54.37 लाख छात्र शामिल हुए हैं।

पिछले पांच वर्षों में कैसा रहा UP बोर्ड का रिजल्ट?

10वीं बोर्ड पास प्रतिशत

2024 – 89.55%

2023 – 89.78%

2022 – 88.18%

2021 – 99.53% (कोविड साल)

2020 – 83.31%

2019 – 80.07%

12वीं बोर्ड पास प्रतिशत

2024 – 82.60%

2023 – 75.52%

2022 – 85.33%

2021 – 97.47%

2020 – 74.00%

2019 – 70.16%

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की पड़ेगी जरूरत

यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र इस बात का ध्यान रखें कि रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य की काउंसलिंग या एडमिशन प्रक्रिया के लिए संभाल कर रखें।