UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा की नई तारीखें घोषित की गई हैं। जिसके अनुसार 15 जनवरी की परीक्षा अब 21 और 27 जनवरी 2025 को होगी। रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जल्द ही ugcnet.nta.ac.in पर जारी होंगे।
UGC NET December 2024 Exam Rescheduled Dates Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। पहले 15 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा को अब 21 जनवरी और 27 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।
नई परीक्षा शेड्यूल
- 21 जनवरी 2025: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- 27 जनवरी 2025: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
- दोनों तारीखों पर परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "UGC NET दिसंबर 2024 रिवाइज्ड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्स भरें।
- "सबमिट" पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।
परीक्षा स्थगित होने का कारण
15 जनवरी 2025 की परीक्षा को मकर संक्रांति और पोंगल त्योहारों के कारण स्थगित किया गया था। यह फैसला छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया। उस दिन 17 विषयों की परीक्षा होनी थी, जिनमें मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, कानून, इलेक्ट्रॉनिक साइंस और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषय शामिल थे।
UGC NET December 2024 Exam Official Notice Here
UGC NET 2024 का पूरा शेड्यूल
- परीक्षा शुरू: 3 जनवरी 2025
- परीक्षा समाप्त: 27 जनवरी 2025
परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित हो रही है-
- सुबह की शिफ्ट: 9:00 बजे से 12:00 बजे तक।
- दोपहर की शिफ्ट: 3:00 बजे से 6:00 बजे तक।
ये भी पढ़ें- हाई-पेइंग जॉब छोड़ IPS फिर IAS बनी दिव्या मित्तल, जानिए UPSC स्ट्रेटजी
एग्जाम फॉर्मेट
- पेपर में दो भाग होंगे और दोनों बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
- दोनों भागों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होगा (भाषा विषयों को छोड़कर)।
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें- IQ Test: यहां हैं 7 ट्रिकी सवाल, जवाब देकर साबित करें आप हैं होशियार
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनने का मौका! 80,000 मंथली सैलरी, जल्दी करें आवेदन