UGC NET Admit Card 2025 Released:यूजीसी नेट 26 जून 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड आ गए हैं। कैंडिडेट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की पूरी जानकारी पाएं। नेट जून परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहां भी दिया गया है।

UGC NET Admit Card 2025 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यदि आपकी परीक्षा 26 जून को है तो अपना यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां नीचे भी उपलब्ध है। बता दें कि परीक्षा 25 जून से शुरू है, जिसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम डे से 2 से 3 तीन पहले स्टेप वाइज जारी किए जा रहे हैं। इससे पहले 25 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। अब 26 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद, 27 से 29 जून तक की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

UGC NET एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • NET जून 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर "UGC NET June 2025 Admit Card" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

NET जून 2025 की परीक्षा एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और सेंटर की पूरी जानकारी दी गई होती है। इसके अलावा परीक्षा के दिन क्या करें और क्या न करें, इसकी गाइडलाइंस भी इसमें होती हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना और फॉलो करना बेहद जरूरी है।

UGC NET जून 2025 की एग्जाम शेड्यूल और पैटर्न

  • परीक्षा की तारीखें: 25 जून से 29 जून 2025 तक
  • शिफ्ट्स: दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
  • परीक्षा पैटर्न: दो पेपर होंगे और दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।

NET जून 2025 की परीक्षा शहर की जानकारी

NTA ने 25 से 28 जून तक की परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप्स भी जारी की हैं। इनमें बताया गया है कि किस उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

UGC NET Admit Card 2025 Direct Link

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें UGC NET Admit Card 2025

UGC NET जून 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं डिडेट परीक्षा से एक दिन पहले ही अपना एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर लें। समय पर सेंटर पहुंचे और एडमिट कार्ड में दी गई सभी गाइडलाइंस को फॉलो करें।