UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही ugcnet.nta.ac.in पर जारी होंगे। परीक्षा 25 से 29 जून तक होगी। कैंडिडेट अपना UGC NET एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कहां से कैसे डाउनलोड करें जानें सबकुछ।

UGC NET 2025 Admit Card: अगर आप यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा देने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET एडमिट कार्ड 2025 और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने UGC NET June 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

सबसे पहले आएगी UGC NET 2025 एग्जाम सिटी स्लिप, फिर एडमिट कार्ड

NTA पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा, जिसमें आपको बताया जाएगा कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। इसके बाद UGC NET Admit Card 2025 जारी किया जाएगा जिसमें केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश दिए होंगे।

कब होगी UGC NET 2025 परीक्षा?

  • परीक्षा तिथि: 25 जून से 29 जून 2025
  • शिफ्ट-1: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • शिफ्ट-2: दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक

UGC NET 2025 क्वेश्चन पेपर कैसा होगा?

परीक्षा में दो पेपर होंगे- Paper 1 और Paper 2, दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) होंगे। दोनों पेपर एक ही सेशन में बिना ब्रेक के होंगे।

UGC NET 2025 एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

UGC NET Admit Card 2025 और Exam City Slip डाउनलोड करने के स्टेप्स-

  • ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UGC NET June 2025 Admit Card” या “Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें।
  • आपकी एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उसे डाउनलोड करें और आगे इस्तेमाल के लिए प्रिंट निकाल लें।

UGC NET 2025 Admit Card, Exam City Slips Download Official Website Link 

UGC NET 2025 एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

UGC NET 2025 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट के परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा। परीक्षा की तारीख और शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम भी दिया रहेगा। गेट क्लोजिंग टाइम, परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी कैंडिडेट को अपने एडमिट कार्ड में मिलेगा। UGC NET 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो ID कार्ड (जैसे आधार, पैन या वोटर ID) साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी हालत में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिपोर्टिंग टाइम से देर होने पर एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करते रहें।

अब तक क्या कहा NTA ने?

NTA के मुताबिक, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाती है। इसके बाद एडमिट कार्ड अपलोड किया जाता है। फिलहाल एग्जाम सिटी स्लिप जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि 18 से 20 जून के बीच यह जारी हो सकती है।