General Knowledge Questions for Competitive Exams 2025: सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए GK पर पकड़ बहुत जरूरी है। यहां है आपकी तैयारी को बेहतर करने के लिए करेंट अफेयर्स से लेकर इतिहास, विज्ञान और भूगोल तक 50 GK सवाल और उनके जवाब।

GK Questions and Answers in Hindi 2025: सामान्य ज्ञान यानी General Knowledge सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की रीढ़ है। यदि आप UPSC, SSC, रेलवे, बैंक, पुलिस, NDA या अन्य राज्य स्तरीय किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान्य ज्ञान पर आपकी मजबूत पकड़ होनी बेहद जरूरी है। करेंट अफेयर्स के साथ-साथ ही इतिहास, विज्ञान, भूगोल, समाज सुधार, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति, विश्व इतिहास और आधुनिक विज्ञान से जुड़े फैक्ट्स पर आपकी पकड़ जितनी मजबूत होगी, परीक्षा में सफलता की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएगी। यहां हमने आपके लिए तैयार किया है GK के 50 ऐसे सवाल-जवाब का सेट जो न सिर्फ अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।

GK सवाल और जवाब: सामाजिक सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन

1 सवाल: स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का नाम क्या था?

जवाब: सी. राजगोपालाचारी।

2 सवाल: ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा किसने और कब की थी?

जवाब: जवाहरलाल नेहरू ने, 1929 में।

3 सवाल: ब्राह्म समाज की स्थापना किसने की थी?

जवाब: राजा राम मोहन राय ने।

4 सवाल: सन 1857 की लड़ाई में झांसी की रानी कौन थीं?

जवाब: रानी लक्ष्मीबाई।

5 सवाल: ‘जय हिन्द’ का नारा किसने दिया था?

जवाब: सुभाष चंद्र बोस।

6 सवाल: महात्मा गांधी ने पहला सत्याग्रह कहां किया था?

जवाब: चंपारण (बिहार) में।

7 सवाल: संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में पहला भाषण किसने दिया था?

जवाब: अटल बिहारी वाजपेयी।

8 सवाल: विधवा पुनर्विवाह के लिए किसने आंदोलन किया था?

जवाब: ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने।

9 सवाल: ‘भारत की नाइटिंगल’ किसे कहा जाता है?

जवाब: सरोजिनी नायडू।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े Gk सवाल

10 सवाल: 1858 का कौन सा कानून ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता ब्रिटिश सरकार को देता है?

जवाब: गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858।

11 सवाल: कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

जवाब: 1885 में।

12 सवाल: दांडी यात्रा किसने और कब शुरू की थी?

जवाब: महात्मा गांधी ने, 1930 में।

13 सवाल: कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष का नाम क्या था?

जवाब: एनी बेसेंट।

14 सवाल: ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब के लेखक कौन हैं?

जवाब: मौलाना अबुल कलाम आजाद।

15 सवाल: भारत का लौह पुरुष किसे कहते हैं?

जवाब: सरदार वल्लभभाई पटेल को।

16 सवाल: किस मुगल सम्राट ने लाल किला बनवाया था?

जवाब: शाहजहां ने।

17 सवाल: भारत का पहला सुल्तान कौन था?

जवाब: कुतुबुद्दीन ऐबक।

18 सवाल: हल्दीघाटी युद्ध में अपनी वीरता के लिए कौन प्रसिद्ध हैं?

जवाब: महाराणा प्रताप।

19 सवाल: इब्न बतूता किसके दरबार में आया था?

जवाब: मोहम्मद बिन तुगलक।

20 सवाल: शाहजहां का असली नाम क्या था?

जवाब: प्रिंस खुर्रम।

21 सवाल: लोदी वंश का संस्थापक कौन था?

जवाब: बहलुल लोदी ने।

इतिहास से जुड़े GK सवाल

22 सवाल: भारत की सबसे पुरानी सभ्यता कौन है?

जवाब: सिंधु घाटी सभ्यता।

23 सवाल: किताब "आर्थशास्त्र" किसने लिखी थी?

जवाब: चाणक्य (कौटिल्य) ने।

24 सवाल: वेदिक सभ्यता किस नदी के आसपास विकसित हुई थी?

जवाब: सरस्वती नदी।

25 सवाल: मोहनजोदड़ो में ‘ग्रेट बाथ’ कहां मिला था?

जवाब: सिंधु घाटी की खुदाई में।

विश्व इतिहास से जुड़े सवाल

26 सवाल: पहला विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था?

जवाब: 1914 में।

27 सवाल: दूसरे विश्व युद्ध के समय जर्मनी का नेता कौन था?

जवाब: हिटलर।

28 सवाल: पहला परमाणु बम कहां गिराया गया था?

जवाब: जापान के हिरोशिमा शहर में।

29 सवाल: 'मोना लीसा' की पेंटिंग किसने बनाई थी?

जवाब: लियोनार्डो दा विंची ने।

30 सवाल: भारत का समुद्री रास्ता खोजने वाले यात्री का नाम क्या था?

जवाब: वास्को डा गामा।

31 सवाल: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति का नाम क्या था?

जवाब: जॉर्ज वॉशिंगटन।

प्राचीन भारत से जुड़े GK सवाल

32 सवाल: प्राचीन भारतीय किताबें ज्यादातर किस भाषा में लिखी गई थीं?

जवाब: संस्कृत में।

33 सवाल: अशोक के स्तंभ और शिलालेख किस साम्राज्य से जुड़े हैं?

जवाब: मौर्य साम्राज्य।

34 सवाल: बौद्ध धर्म की शुरुआत किसने और कहां से की थी?

जवाब: गौतम बुद्ध ने लुम्बिनी (जो आज नेपाल में है) से इसकी शुरुआत की थी।

35 सवाल: समुद्रगुप्त को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

जवाब: भारतीय नेपोलियन (बहुत सी लड़ाइयां जीतने के कारण)।

साइंस और तकनीक विषय से जुड़े GK सवाल

36 सवाल: फैदोमीटर का इस्तेमाल किसके लिए होता है?

जवाब: समुद्र की गहराई नापने के लिए।

37 सवाल: हमारी आंख में चित्र कहां बनता है?

जवाब: रेटिना पर।

38 सवाल: आंख की बीच वाली काली बिंदी को क्या कहते हैं?

जवाब: पुतली (Pupil)।

39 सवाल: साफ-साफ देखने की कम से कम कितनी दूरी होती है?

जवाब: 25 सेंटीमीटर।

40 सवाल: किस दर्पण का देखने का एरिया सबसे ज्यादा होता है?

जवाब: उत्तल दर्पण (Convex Mirror)।

41 सवाल: प्रकाश वर्ष किस चीज की माप है?

जवाब: दूरी की।

42 सवाल: लंबाई की सबसे छोटी माप क्या है?

जवाब: फर्मी मीटर।

43 सवाल: समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या क्या होती है?

जवाब: अनंत (Infinity)।

44 सवाल: काम करने की ताकत को क्या कहते हैं?

जवाब: ऊर्जा।

45 सवाल: फैराड किसे नापने की यूनिट है?

जवाब: कैपेसिटेंस यानी धारिता की।

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज सवाल-जवाब

46 सवाल: भारत का सबसे छोटा राज्य कौन है?

जवाब: गोवा है।

47 सवाल: टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

जवाब: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल।

48 सवाल: दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

जवाब: एशिया (क्षेत्रफल और जनसंख्या, दोनों के मामले में)।

49 सवाल: कौन सा ग्रह ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है?

जवाब: मंगल ग्रह।

50 सवाल: जापान की मुद्रा को क्या कहते हैं?

जवाब: येन (Yen)।