- Home
- Career
- Education
- UPSC 5 Tricky Question: पानी गीला क्यों होता है? IAS इंटरव्यू में पूछे गए टॉप ट्रिकी सवाल
UPSC 5 Tricky Question: पानी गीला क्यों होता है? IAS इंटरव्यू में पूछे गए टॉप ट्रिकी सवाल
UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू में उम्मीदवार की सोचने की क्षमता, स्पष्टता व प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखा जाता है। कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो दिखने में आसान होते हैं, लेकिन जवाब सोच-समझकर देना पड़ता है। पढ़ें ऐसे ही ट्रिकी सवाल।

सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है, तो चंद्रमा कहां से निकलता है?
जवाब: चंद्रमा भी सूर्य की तरह पूर्व दिशा से ही निकलता है और पश्चिम दिशा में अस्त होता है। यह पृथ्वी के घूर्णन के कारण होता है।
मन और मस्तिष्क में क्या अंतर होता है?
जवाब: मस्तिष्क (Brain) एक भौतिक अंग है, जो सोचने, समझने और निर्णय लेने का कार्य करता है। वहीं मन (Mind) भावनाओं, इच्छाओं, संवेदनाओं और अंतरात्मा की आवाज से जुड़ा होता है। सरल शब्दों में कहें तो मस्तिष्क तर्क करता है और मन महसूस करता है।
क्रिकेट में ऐसी कौन-सी बॉल है, जिसे आप खेल नहीं पाते?
जवाब: क्रिकेट में नो बॉल ऐसी गेंद होती है, जिसे नियमों के अनुसार वैध गेंद नहीं माना जाता, इसलिए उसे सही मायनों में खेला नहीं जाता।
चंद्रमा को मामा क्यों कहा जाता है, फूफा क्यों नहीं?
जवाब: भारतीय संस्कृति में मामा यानी मां का भाई बच्चों के सबसे करीबी, स्नेही और लाड़-प्यार करने वाले रिश्ते के रूप में जाना जाता है। लोककथाओं और लोरियों में चंद्रमा को भी बच्चों का मित्र, मुस्कुराता और अपनापन जताने वाला बताया गया है। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण चंद्रमा को मामा कहा गया, न कि किसी और रिश्ते से जोड़ा गया।
पानी गीला क्यों होता है?
जवाब: असल में पानी खुद गीला नहीं होता, बल्कि वह दूसरी चीजों को गीला करता है। जब पानी किसी सतह के संपर्क में आता है, तो उसके कण उस सतह से चिपक जाते हैं, जिससे हमें नमी और ठंडक का एहसास होता है। इसी अनुभव को हम गीलापन कहते हैं।

