MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Career
  • Education
  • Delhi के टॉप 5 MBA कॉलेज: IIT से लेकर IIFT तक, जानें कौन है बेस्ट, कहां मिलता है हाई पैकेज प्लेसमेंट

Delhi के टॉप 5 MBA कॉलेज: IIT से लेकर IIFT तक, जानें कौन है बेस्ट, कहां मिलता है हाई पैकेज प्लेसमेंट

Top 5 MBA Colleges in Delhi: दिल्ली में MBA करने का सपना देख रहे हैं तो जानिए टॉप 5 MBA कॉलेज, IIT दिल्ली से लेकर FMS तक, जो दिला सकते हैं बेहतरीन करियर। NIRF रैंकिंग, एडमिशन प्रक्रिया, प्लेसमेंट समेत पूरी जानकारी।

2 Min read
Anita Tanvi
Published : May 09 2025, 02:57 PM IST | Updated : May 09 2025, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
दिल्ली के टॉप 5 MBA कॉलेज
Image Credit : Getty

दिल्ली के टॉप 5 MBA कॉलेज

देश के युवाओं में MBA को लेकर जबरदस्त क्रेज है, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र बड़ी संख्या में दिल्ली का रुख करते हैं ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और करियर का मौका मिल सके। अगर आप भी दिल्ली में MBA करने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं दिल्ली के टॉप 5 MBA कॉलेजों के बारे में, जहां से पढ़ाई करके स्टूडेंट्स शानदार करियर बना सकते हैं।

27
IIT Delhi- Department of Management Studies
Image Credit : Getty

IIT Delhi- Department of Management Studies

IIT दिल्ली का डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (DoMS) देश के बेहतरीन मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में से एक ऑफर करता है। हाल ही में जारी NIRF Ranking 2024 में इसने मैनेजमेंट कैटेगरी में चौथा स्थान हासिल किया है। यहां 2 साल का फुल टाइम MBA प्रोग्राम कराया जाता है। एडमिशन के लिए CAT स्कोर और ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं।

Related Articles

कितनी है विदेश सचिव विक्रम मिस्री की सैलरी, जानिए इंटरेस्टिंग Life Facts
कितनी है विदेश सचिव विक्रम मिस्री की सैलरी, जानिए इंटरेस्टिंग Life Facts
DU UG Scholarship 2025: जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी किन छात्रों को देती है कौन-सा स्कॉलरशिप, कैसे करें आवेदन
DU UG Scholarship 2025: जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी किन छात्रों को देती है कौन-सा स्कॉलरशिप, कैसे करें आवेदन
37
IMI Delhi (International Management Institute)
Image Credit : Getty

IMI Delhi (International Management Institute)

IMI दिल्ली एक प्राइवेट लेकिन काफी प्रतिष्ठित MBA कॉलेज है। इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्लेसमेंट और इंटरनेशनल टाई-अप्स के लिए इसे जाना जाता है। CAT, XAT या GMAT स्कोर के आधार पर यहां एडमिशन मिलता है।

47
Jamia Millia Islamia (JMI)
Image Credit : Getty

Jamia Millia Islamia (JMI)

जामिया मिलिया इस्लामिया भी दिल्ली का टॉप गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी है, जहां मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए MBA प्रोग्राम उपलब्ध है। यहां की डिग्री को NBA की मान्यता प्राप्त है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी इसे बाकी कॉलेजों से अलग बनाते हैं।

57
IIFT Delhi (Indian Institute of Foreign Trade)
Image Credit : Getty

IIFT Delhi (Indian Institute of Foreign Trade)

IIFT दिल्ली का नाम देशभर में मशहूर है। इंटरनेशनल बिजनेस में स्पेशलाइजेशन के लिए यह संस्थान जाना जाता है। यहां MBA (IB) प्रोग्राम ऑफर किया जाता है। NIRF 2024 में इसे 15वां स्थान मिला है। IIFT का खुद का एंट्रेंस एग्जाम होता है, जिसके जरिए एडमिशन मिलता है।

67
FMS Delhi (Faculty of Management Studies)
Image Credit : Getty

FMS Delhi (Faculty of Management Studies)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाला FMS दिल्ली का एक और टॉप MBA कॉलेज है। कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन और हाई पैकेज प्लेसमेंट इसके बड़े आकर्षण हैं। CAT स्कोर के आधार पर यहां एडमिशन होता है।

77
MBA करने के लिए आमतौर पर ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स जरूरी
Image Credit : Getty

MBA करने के लिए आमतौर पर ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स जरूरी

इन सभी कॉलेजों में MBA करने के लिए आमतौर पर ग्रेजुएशन में 50% अंक और CAT, XAT या संबंधित एंट्रेंस टेस्ट पास करना जरूरी होता है।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved