MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • धर्म
  • वीडियो
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • इतनी कीमत में तो फिल्म बन जाए! गूगल CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा का खर्चा कर देगा हैरान

इतनी कीमत में तो फिल्म बन जाए! गूगल CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा का खर्चा कर देगा हैरान

Sundar Pichai Security Cost: गूगल अपने CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर सालाना करोड़ रुपए खर्च करता है। इस बीच कंपनी का कहना है कि यह खर्चा उनकी लग्जरी के लिए नहीं बल्कि पिचाई की जिम्मेदारियों को देखते हुए जरूरी हैं। जानिए पिचाई की सिक्योरिटी का खर्चा।

3 Min read
Anita Tanvi
Published : May 01 2025, 11:09 AM IST | Updated : May 01 2025, 03:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
गूगल अपने CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर कितने करोड़ खर्च करता है?
Image Credit : Instagram

गूगल अपने CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर कितने करोड़ खर्च करता है?

क्या आपको पता है गूगल अपने CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर कितने करोड़ खर्च करता है? सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पैसों का आंकड़ा इतना बड़ा है कि इतने में तो एक हाई बजट फिल्म बन जाती है। साल 2024 में सुंदर पिचाई के सिर्फ सुरक्षा के इंतजामों पर ही कंपनी ने करीब ₹68 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन गूगल का कहना है कि ये किसी लग्जरी के लिए नहीं, बल्कि उनके काम की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर किया गया जरूरी इंतजाम है। जानिए पूरी डिटेल।

28
 CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च करता है गूगल
Image Credit : Instagram

CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च करता है गूगल

गूगल और यूट्यूब की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. ने अपने CEO सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च करती है। साल 2024 में करीब ₹68 करोड़ (लगभग $8.27 मिलियन) खर्च किए हैं। ये जानकारी कंपनी की ताज़ा रिपोर्ट में दी गई है, जिसे अमेरिका के Securities and Exchange Commission (SEC) में फाइल किया गया है।

Related Articles

13 देश, 21 दिन और 18,755 KM की रेल यात्रा, जानिए दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी के बारे में
13 देश, 21 दिन और 18,755 KM की रेल यात्रा, जानिए दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी के बारे में
12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये रहे टॉप 10 ऑप्शन, शानदार करियर+हाई सैलरी
12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये रहे टॉप 10 ऑप्शन, शानदार करियर+हाई सैलरी
38
सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर पिछले साल से 22% ज्यादा हुआ खर्च
Image Credit : Instagram

सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर पिछले साल से 22% ज्यादा हुआ खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में कंपनी ने सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर ₹57.48 करोड़ ($6.78 मिलियन) खर्च किए थे, जबकि इस बार खर्च में लगभग 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

48
सुंदर पिचाई की पर्सनल सिक्योरिटी ही नहीं इन चीजों पर भी हुआ खर्च
Image Credit : Instagram

सुंदर पिचाई की पर्सनल सिक्योरिटी ही नहीं इन चीजों पर भी हुआ खर्च

यह रकम सिर्फ पिचाई की निजी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शामिल हैं- उनके घर की सुरक्षा, प्रोफेशनल सुरक्षा सलाह, चौबीसों घंटे निगरानी सेवाएं, ड्राइवर और गाड़ी की सुविधा ट्रैवल से जुड़ी पूरी सेफ्टी अरेंजमेंट।

58
सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर्सनल बेनिफिट नहीं, प्रोफेशनल जरूरत
Image Credit : Instagram

सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर्सनल बेनिफिट नहीं, प्रोफेशनल जरूरत

Alphabet का कहना है कि ये सारी सुविधाएं सुंदर पिचाई को किसी पर्सनल बेनिफिट के रूप में नहीं दी जा रही हैं, बल्कि उनकी जिम्मेदारियों और पोजिशन को ध्यान में रखकर ये कदम उठाए गए हैं। CEO के पद पर काम करने वाले व्यक्ति की सुरक्षा कंपनी की प्राथमिकता होती है।

68
पिचाई की ही नहीं, गूगल के बाकी अधिकारियों की कमाई भी चौंकाने वाली
Image Credit : Instagram

पिचाई की ही नहीं, गूगल के बाकी अधिकारियों की कमाई भी चौंकाने वाली

सुंदर पिचाई की 2024 में कुल सैलरी 10.73 मिलियन डॉलर (लगभग 91.03 करोड़ रुपये) हो गई। 2023 में उनकी सैलरी 8.8 मिलियन डॉलर (लगभग 74.6 करोड़ रुपये) थी। रिपोर्ट में सिर्फ पिचाई ही नहीं, बल्कि गूगल के कई टॉप अधिकारियों की सालाना कमाई का भी खुलासा किया गया है। Google के Chief Legal Officer Kent Walker को 2024 में करीब ₹256.2 करोड़ ($30.2 मिलियन) का पैकेज मिला, जो 2023 की तुलना में ज्यादा है। वहीं, नई CFO Anat Ashkenazi की सैलरी ₹424.24 करोड़ ($50 मिलियन) रही, जिसमें लगभग ₹84.84 करोड़ ($10 मिलियन) का बोनस भी शामिल है।

78
गूगल के कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी
Image Credit : Instagram

गूगल के कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी

न केवल अधिकारी, बल्कि आम गूगल कर्मचारी भी अच्छी खासी सैलरी पा रहे हैं। साल 2024 में एक एवरेज गूगल कर्मचारी की कुल कमाई ₹2.81 करोड़ ($331,894) रही, जो पिछले साल ₹2.67 करोड़ ($315,531) थी। यानी लगभग 5% की बढ़ोतरी।

88
लगातार बढ़ती चुनौतियों के बीच कंपनी की मजबूती
Image Credit : Instagram

लगातार बढ़ती चुनौतियों के बीच कंपनी की मजबूती

यह पूरी रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब Alphabet लगातार अपने डिजिटल और AI सेक्टर में विस्तार कर रही है। हालांकि कंपनी पर रेगुलेटरी दबाव और दूसरे तकनीकी प्लेटफॉर्म्स से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है, लेकिन फिर भी उसके टॉप लीडर्स और कर्मचारियों को अच्छा-खासा फायदा हो रहा है।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved