Ajay Kumar Soni Success Story: पहली बार में JEE में असफलता के बाद भी हार न मानते हुए, अजय कुमार सोनी ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। फिर IIT दिल्ली से MTech किया और आज Microsoft में लाखों रुपए वाली जॉब कर रहे हैं। जानिए उनकी सफलता की कहानी।

Success Story: इंडियन टेक टैलेंट दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं। आज के समय में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और मेटा जैसी कंपनियों में हजारों भारतीय टॉप पदों पर काम कर रहे हैं। हालांकि इन कंपनियों में काम करने वाले ज्यादातर भारतीय आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ कर निकले होते हैं। आज जानिए एक ऐसे ही इंजीनियर की कहानी, जो बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में लाखों की सैलरी के साथ एक शानदार रोल पर काम कर रहे हैं। यह इंजीनियर हैं अजय कुमार सोनी, जो माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज सरफेस PLE टीम का अहम हिस्सा हैं। जानिए अजय कुमार सोनी की IIT से माइक्रोसॉफ्ट पहुंचने तक की शानदार कहानी।

अजय कुमार सोनी कौन हैं?

अजय कुमार सोनी नोएडा, दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने जून 2024 में माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया था। इससे पहले उन्होंने करीब दो साल तक क्वालकॉम में काम किया। अजय कुमार सोनी आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया। लेकिन उनकी माइक्रोसॉफ्ट में इस अहम पद तक पहुंचने की राह बहुत आसान नहीं थी।

ये भी पढ़ें- SIDBI में सरकारी नौकरी का मौका: मैनेजर पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 1.15 लाख तक

JEE में हुए थे असफल, लेकिन नहीं मानी हार

अजय कुमार सोनी पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे थे। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई राणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल से पूरी की। 10वीं बोर्ड में शानदार 93 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। फिर 12वीं की पढ़ाई एसेंट इंटरनेशन स्कूल से पूरी की। 12वीं में उन्हें 81.04 प्रतिशत मार्क्स मिले। 12वीं के बाद जब उन्होंने JEE Exam दिया, तो वे पहली बार में सफल नहीं हुए। इस वजह से वो बीटेक के लिए IIT में एडमिशन नहीं ले सके। लेकिन उन्होंने न हार मानी और न ही समय गंवाया। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के अपने जज्बे को कायम रखा और राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से BTech की डिग्री हासिल की। इसके बाद दोबारा IIT में एडमिशन पाने के लिए मेहनत की। इस बार उन्हें सफलता मिली और IIT Delhi में MTech डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन मिला।

ये भी पढ़ें- UPSC Preparation Tips: कब शुरू करें तैयारी, कौन सा सब्जेक्ट लें? पढ़ें 10 अहम सवालों के जवाब

अजय कुमार सोनी की टेक्नोलॉजी में है गहरी पकड़

माइक्रोसॉफ्ट में लाखों रुपए सैलरी वाली जॉब ज्वाइन करने से पहले अजय कुमार सोनी ने कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनके पास Linux Kernel, Device Drivers और IPC जैसे टेक्निकल एरियाज में खास एक्सपीरिएंस है। वह पढ़ाई के साथ-साथ दिल्ली के एक टीचिंग इंस्टीट्यूट में टीचिंग असिस्टेंट के रूप में भी जुड़े। इस तरह उन्होंने अपना करियर काफी कम उम्र में शुरू कर दिया था। उन्होंने Generative AI में एक सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। उनके पास कई शानदार सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर काम करने का अनुभव है।