सार
SSC CHSL 2024 के लिए फाइनल वैकेंसी और ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जारी हो गया है। 4 से 8 फरवरी तक ssc.gov.in पर अपना फॉर्म भरें, वरना चयन से बाहर हो जाएंगे। डिटेल नीचे पढ़ें।
SSC CHSL 2024: अगर आपने SSC CHSL 2024 (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम) दिया है, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने फाइनल वैकेंसी लिस्ट और ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Tier-2 परीक्षा दी थी, वे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
SSC CHSL 2024 के तहत 3437 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होंगी।
SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form Link
SSC CHSL 2024 Official Notice Here
SSC CHSL 2024 Final Vacancies List
ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म कब और कैसे भरें?
कौन भरेगा? – जो उम्मीदवार Tier-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें यह फॉर्म भरना अनिवार्य है।
कहां मिलेगा? – यह फॉर्म SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर My Application Tab में उपलब्ध होगा।
लास्ट डेट? – 4 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार इसे भर सकते हैं।
कन्फर्मेशन कैसे मिलेगा? – फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा।
बाद में बदलाव होगा या नहीं? – सिर्फ 4-8 फरवरी के बीच ही बदलाव किया जा सकता है। उसके बाद, जो फॉर्म आखिरी बार जमा किया जाएगा, वही फाइनल माना जाएगा।
अगर ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा?
जो उम्मीदवार तय समय में ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नहीं भरेंगे, उन्हें फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा और अंतिम चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2025: 241 वैकेंसी, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, ₹72040 सैलरी
SSC CHSL 2024 परीक्षा का टाइमलाइन
- Tier-1 परीक्षा: 1 से 11 जुलाई 2024
- Tier-1 रिजल्ट: 6 सितंबर 2024
- Tier-2 परीक्षा: 18 नवंबर 2024
- आंसर की जारी: 26 नवंबर 2024
- आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख: 28 नवंबर 2024
ये भी पढ़ें- कौन हैं क्षमा सावंत, जो Visa न मिलने पर बौखलाईं, CAA पर फैलाया था झूठ
SSC CHSL 2024 ऑफिशियल वेबसाइट
इस भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आप SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। अगर आपने SSC CHSL Tier-2 परीक्षा दी है, तो तुरंत अपनी प्रेफरेंस अपडेट करें, ताकि फाइनल मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ सके।
ये भी पढ़ें- शांतनु नायडू की मंथली सैलरी कितनी? जानिए पढ़ाई और करियर की खास बातें