सार

RPSC RAS 2024: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 के पद बढ़कर 1,096 हो गए हैं। पहले यह 733 थी। पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे पढ़ें।

RPSC RAS 2024: अगर आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2024 भर्ती के पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले यह 733 थी, लेकिन अब 1,096 पदों पर भर्ती होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन और पदों का विवरण जानने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

RPSC RAS 2024 प्रीलिम्स परीक्षा: क्या था खास?

  • परीक्षा की तारीख: 2 फरवरी 2025
  • समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक (सिर्फ एक शिफ्ट)
  • पेपर पैटर्न: 200 अंकों का एक ही पेपर, सभी सवाल MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • परीक्षा का स्तर: स्नातक (Graduate) स्तर
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत जवाब पर अंक कटेंगे

RPSC RAS 2024 Vacancies Increased Official Notification Here

RPSC RAS 2024 Post-Wise Distribution of Vacancies Check Here

RPSC RAS 2024: आंसर की और आपत्ति दर्ज करने का मौका

  • प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग ने आंसर की जारी की।
  • आपत्ति दर्ज करने की तारीख: 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 (रात 12 बजे तक)
  • फीस: प्रति आपत्ति ₹100
  • साक्ष्य जरूरी: मान्य किताबों से प्रमाण देना अनिवार्य, बिना प्रमाण आपत्ति खारिज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सैम पित्रोदा? 'चीन हमारा दुश्मन नहीं' बयान से विवादों में घिरे

RPSC RAS 2024 : आगे की प्रक्रिया क्या होगी?

  • प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट है, इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
  • सफल उम्मीदवारों को RAS Mains लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • जल्द ही आयोग फाइनल आंसर की और प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

ये भी पढ़ें- भारत में 12वीं कक्षा के बाद टॉप 7 मेडिकल कोर्स

RPSC RAS Prelims Result 2024 कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • "RAS Prelims Result 2024" लिंक खोलें।
  • लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  • अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
  • लेटेस्ट अपडेट के लिए RPSC की वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें- मुकेश और नीता अंबानी के एंटीलिया में कितनी लिफ्ट्स? जानकर चौंक जाएंगे