RBSE 10th Result 2025 Pass Percentage Girls vs Boys: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जानिए कैसा रहा इस साल का पास प्रतिशत और पिछले सालों से तुलना। लड़के या लड़कियां, किसने मारी बाजी? पूरी डिटेल

RBSE 10th Result 2025 Pass Percentage: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज, 28 मई 2025 को शाम 4 बजे, RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। RBSE 10th Result 2025 की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। इस दौरान बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। इस साल का Rajasthan 10th Board पास प्रतिशत 93.60% है, जो पिछले साल के पास प्रतिशत 93.04% से 0.57% बेहतर है। इस वर्ष कुल 1094186 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1071460 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जेंडर वाइज रिजल्ट की बात करें तो इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% है। यानि कि लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 0.92% बेहतर है। यदि साल 2021 यानी कोविड के टाइम के बोर्ड रिजल्ट को हटा दें, तो इस साल का रिजल्ट पिछेल 6 सालों में सबसे बेहतर है।

RBSE Class 10 Result 2025 Pass Percentage Girls vs Boys: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पास प्रतिशत: 93.60%.
  • लड़कों का पास प्रतिशत- 93.16%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत- 94.08%
  • परीक्षा में उपस्थित लड़कों की संख्या: 5,75,554
  • परीक्षा में उपस्थित लड़कियों की संख्या: 5,18,632

RBSE 10th Result 2025: फर्स्ट डिविजन वाले छात्रों की संख्या

लड़कों की संख्या: 2,69,141

लड़कियों की संख्या: 2,77,229

RBSE 10th Result 2025 Entrance exam: प्रवेश परीक्षा पास प्रतिशत

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में इस साल Entrance exam 2025 में कुल 7,316 छात्र रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 7,099 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा।

Rajasthan 10th Board इस साल का रिजल्ट और पिछले 6 साल का पास प्रतिशत ट्रेंड

2025- 93.60%

2024- 93.03%

2023- 90.49%

2022- 82.80%

2021- 99.56%

2020- 80.64%

2019- 79.85%

2018- 79.86%

कहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अब जो छात्र इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी RBSE 10वीं परीक्षा 2025? (RBSE 10th exam 2025 Date)

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के लिए करीब 10,16,963 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (How to Check Rajasthan Board 10th Result 2025)

जो छात्र अपना RBSE 10th Result 2025 चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘RBSE 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल भरें।
  • अब सबमिट करें, सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर सेव जरूर कर लें।

RBSE 10th Result 2025 Direct link to check

RBSE 10th Praveshika Examination 2025 result direct link to check